Movie prime

क्या है शहनाज गिल का नया वीडियो जो इंटरनेट पर मचा रहा है हंगामा?

शहनाज गिल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस वीडियो में वह मैरून रंग के पंजाबी सूट में नजर आ रही हैं और गर्मी का एहसास करवा रही हैं। फैंस उनके इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपना प्यार जता रहे हैं। जानें इस वीडियो में और क्या खास है और शहनाज की जिंदगी के बारे में।
 
क्या है शहनाज गिल का नया वीडियो जो इंटरनेट पर मचा रहा है हंगामा?

शहनाज गिल का नया वीडियो वायरल


मुंबई, 6 मार्च। जैसे ही मार्च का महीना शुरू हुआ, गर्मी का अहसास भी होने लगा है। इसी बीच, 'पंजाब की कैटरीना कैफ' के नाम से मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत शॉर्ट वीडियो साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।


शहनाज ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "उफ गर्मी।" इस रील में वह मैरून रंग के साधारण पंजाबी सूट में नजर आ रही हैं, जो उन्हें बेहद आकर्षक बना रहा है। उन्होंने अपने लुक को सफेद जूतों के साथ पूरा किया है और धूप से बचने के लिए काले रंग का छाता पकड़ा हुआ है।


वीडियो में शहनाज एक नदी के किनारे खुले मैदान में विभिन्न पोज देते हुए पंजाबी गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके इस सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है।


कुछ ही घंटों में, इस पोस्ट पर हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। लोग कमेंट्स के जरिए शहनाज के प्रति अपना प्यार व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कृपया कनाडा में भी थोड़ी गर्मी भेजिए शहनाज गिल, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं और हमें आप पर गर्व है।"


बिग बॉस 13 की फेम शहनाज गिल एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं, जिनका जन्म 27 जनवरी, 1994 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। बिग बॉस हाउस में अपनी मासूमियत और चुलबुले स्वभाव से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। शहनाज ने पंजाबी और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।


2023 में, उन्होंने 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। आज, शहनाज एक सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं, जिनके फैंस देश-विदेश में फैले हुए हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नियमित रूप से फैंस के साथ फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं।


OTT