Movie prime

क्या है योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी का नया म्यूजिक वीडियो 'ना पूछदे'?

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'ना पूछदे' के साथ दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। इस रोमांटिक गाने में नेहा कक्कड़ की आवाज है, जो इसे और भी खास बनाती है। दोनों कलाकारों ने अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है और इस गाने को उनके लिए एक तोहफा बताया है। जानें इस गाने की खासियत और कलाकारों की प्रतिक्रिया।
 

योगेश और आकांक्षा का नया म्यूजिक वीडियो

मुंबई, 10 सितंबर। रियलिटी शो के माध्यम से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी अब एक नए रूप में नजर आ रहे हैं। 'स्प्लिट्सविला' और 'लॉक अप' जैसे शो में अपनी छाप छोड़ने के बाद, यह जोड़ी पहली बार एक म्यूजिक वीडियो में साथ आई है।


उनका नया रोमांटिक गाना 'ना पूछदे' अब रिलीज हो चुका है, जिसमें योगेश और आकांक्षा की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में प्रसिद्ध गायिका नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।


'ना पूछदे' को प्ले डीएमएफ और वर्जिन म्यूजिक इंडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस गाने में योगेश और आकांक्षा की जोड़ी बेहद रोमांटिक नजर आ रही है। दोनों कलाकारों का कहना है कि यह गाना उनके प्रशंसकों के लिए है, जिन्होंने उनके सफर में उन्हें भरपूर प्यार दिया है।


गाने के बारे में आकांक्षा चौधरी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ''दर्शकों ने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए हम भी कुछ खास देना चाहते थे। 'ना पूछदे' हमारे लिए ऐसा करने का एक बेहतरीन अवसर है। गाने की खूबसूरत लोकेशन ने इसे और खास बना दिया है, और नेहा कक्कड़ की आवाज ने इसमें एक अलग मिठास भर दी है।''


आकांक्षा ने आगे कहा, ''गाने को बनाने में पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि जब दर्शक 'ना पूछदे' को देखेंगे और सुनेंगे, तो वे भी उस प्यार और भावनाओं को महसूस करेंगे, जो इस गाने को बनाने में शामिल रही हैं। यह म्यूजिक वीडियो हमारे दर्शकों के लिए एक छोटा सा तोहफा है।''


योगेश रावत ने भी अपने प्रशंसकों को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा, ''हमारे चाहने वालों ने हमें जिस तरह से सपोर्ट किया है, उसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। 'ना पूछदे' के जरिए हमने दर्शकों को अपनी केमिस्ट्री की झलक देने की कोशिश की है, जिसे लोग पसंद करते हैं।''


योगेश ने कहा, ''इस गाने को दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है, वह हमारे लिए बहुत खास है। अपने पहले गाने में नेहा कक्कड़ की आवाज का होना इस अनुभव को यादगार बनाता है। नेहा की आवाज ने गाने की रोमांटिक भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया है।''


गौरतलब है कि 'ना पूछदे' के बोल दीप क्लैर ने लिखे हैं, जबकि गाने को कंपोज हर्ष नूसी ने किया है।


OTT