क्या है मंजिमा मोहन का डांस रिटर्न? जानें उनकी फिल्म 'अच्चम येनबधु मदामैयादा' के 10 साल पूरे होने पर क्या कहा!
मंजिमा मोहन ने जताया आभार
चेन्नई, 11 नवंबर। अभिनेता गौतम राम कार्तिक की पत्नी और अभिनेत्री मंजिमा मोहन ने अपनी पहली फिल्म 'अच्चम येनबधु मदमैयदा' के 10 साल पूरे होने पर एक भावुक नोट साझा किया है।
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "'अच्चम येनबधु मदमैयदा' के 10 साल। मेरे तमिल सिनेमा में डेब्यू को एक दशक हो गया है। पीछे मुड़कर देखने पर बहुत कुछ याद आता है और आभार जताने के लिए बहुत कुछ है। इन वर्षों में आपने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है, उसके लिए धन्यवाद। आपके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती।"
फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने किया था, जिसमें सिंबू ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
हाल ही में, मंजिमा ने बताया कि उन्होंने डांस का अभ्यास फिर से शुरू कर दिया है। इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत डांस वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी मां ने मुझे 6 साल की उम्र में भरतनाट्यम से परिचित कराया था। लगभग 10 साल की उम्र में मैंने गुरुवायूर में अपना पहला 'अरंगेत्रम' किया और कॉलेज तक इसे सीखती रही।"
उन्होंने आगे कहा, "इस बीच मैंने सेमी-क्लासिकल डांस किया, लेकिन भरतनाट्यम में वापस लौटने से हिचकिचाती रही। अब, इतने लंबे समय बाद, यह मेरी एक छोटी सी कोशिश है। मुझे यह कला बहुत पसंद थी, और अब वापस लौटकर मैं बहुत खुश हूं।"
अभिनेत्री ने अपने गुरु लीलावथी मास्टर को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें यह सुंदर नृत्य सिखाया और फिर से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
.png)