Movie prime

क्या है निहारिका एनएम की पसंदीदा एक्ट्रेस? जानें साई पल्लवी के बारे में उनकी राय!

निहारिका एनएम ने हाल ही में साई पल्लवी को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री बताया है। उन्होंने साई की सादगी और अभिनय कौशल की तारीफ की। इसके अलावा, निहारिका ने अपनी नई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के बारे में भी चर्चा की, जिसमें राघव जुयाल जैसे कलाकार शामिल हैं। जानें और क्या कहा निहारिका ने इस खास बातचीत में!
 

निहारिका एनएम का साई पल्लवी के प्रति प्यार


मुंबई, 31 जुलाई। सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाली निहारिका एनएम ने साई पल्लवी को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री बताया है। उन्होंने कहा कि साई पल्लवी की सादगी और अद्भुत अभिनय हमेशा उन्हें प्रेरित करते हैं।


निहारिका ने एक विशेष बातचीत में कहा, ''साई पल्लवी उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनकी मैं लंबे समय से प्रशंसा करती हूं। उनकी सादगी, खूबसूरती और काम के प्रति समर्पण उन्हें खास बनाता है।''


उन्होंने आगे कहा, ''साई पल्लवी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने बिना किसी कृत्रिमता के दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है, और यही बात मुझे बहुत पसंद है। आज के समय में ऐसे कलाकारों की कमी है जो अपनी स्वाभाविकता से लोगों का दिल जीतते हैं।''


साई पल्लवी के अलावा, निहारिका ने बॉलीवुड की तब्बू और दिवंगत श्रीदेवी की भी सराहना की। उन्होंने तब्बू को एक सदाबहार कलाकार बताते हुए कहा, ''वह आज भी अपनी अदाकारी से हर किरदार में जान डाल देती हैं। उनकी एक्टिंग और डांस दोनों ही अद्भुत हैं और वह हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। श्रीदेवी भी भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं।''


बातचीत के दौरान, निहारिका ने अपनी नई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ''इस फिल्म से जुड़ने का मुख्य कारण इसकी कहानी थी। जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे यह बहुत मजेदार लगी। मैंने महसूस किया कि यह ऐसी फिल्म है, जिसे मैं खुद भी देखना चाहूंगी। इसलिए मैंने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी।''


फिल्म में राघव जुयाल के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए निहारिका ने कहा, ''राघव के साथ काम करना ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह बहुत मजेदार रहा। जो सीन पर्दे पर कुछ सेकंड का होता है, उसे शूट करने में कई घंटे लग जाते हैं। उनकी ऊर्जा मुझे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।''


विवेक बी. अग्रवाल के निर्देशन में बनी 'भाई तेरा स्टार है' में राघव जुयाल, संजय कपूर, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल, विवान भटेना और विकल्प मेहता जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।


OTT