क्या है एम. एम. कीरावानी का नया लुक? अनुपम खेर ने किया खुलासा!
अनुपम खेर की एम. एम. कीरावानी से मुलाकात
मुंबई, 13 नवंबर। अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में हैदराबाद में ऑस्कर विजेता संगीतकार एम. एम. कीरावानी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कीरावानी ने 22 किलो वजन घटाया है, जिसे देखकर वह खुद चकित रह गए।
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने कीरावानी की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन के बाद म्यूजिक डायरेक्टर पहले से अधिक खुश और आत्मविश्वासी नजर आ रहे हैं।
उन्होंने लिखा, "मिस्टर कीरावानी, मेरे प्रिय मित्र, ऑस्कर विजेता म्यूजिक डायरेक्टर एम. एम. कीरावानी ने अद्भुत काम करते हुए 22 किलो वजन कम किया है। उनका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। हैदराबाद यात्रा के दौरान उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनके अंदर नई ऊर्जा और दुनिया को जीतने का साहस था। उनकी चाल में एक अद्भुत जोश था और उन्हें इतना खुश और आत्मविश्वासी देखकर मुझे गर्व महसूस हुआ।"
उन्होंने आगे कहा, "कीरावानी सर, आप म्यूजिक के जीनियस हैं और आपने हमें दिखाया है कि समर्पण और फोकस से क्या संभव है। मेरे दोस्त, आपके इस प्रेरणादायक नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। जय हो।"
अनुपम खेर इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में जटायु का रूप वीएफएक्स के माध्यम से तैयार किया गया है, और अनुपम खेर ने अपने वॉइस-ओवर और भावनात्मक अंदाज से इसे जीवंत किया है।
जब रावण माता सीता का अपहरण करके लंका ले जा रहा था, तब जटायु ने माता सीता को बचाने के लिए रावण से भयंकर युद्ध किया। हालांकि, वह घायल हो गए और सीता को नहीं बचा पाए, लेकिन उन्होंने भगवान राम को सीता के अपहरण और रावण की दिशा के बारे में जानकारी दी। राजा दशरथ के पुराने मित्र के रूप में जटायु का बलिदान फिल्म के सबसे भावुक दृश्यों में से एक है।
फिल्म 'रामायण' के रिलीज के बाद जटायु के किरदार की काफी प्रशंसा हो रही है।
.png)