क्या है असली खूबसूरती? लारा दत्ता ने साझा किए अपने विचार
लारा दत्ता का खूबसूरती पर अनमोल विचार
मुंबई, 3 मई। फिल्म और ग्लैमर की दुनिया में खूबसूरती को हमेशा से महत्वपूर्ण माना गया है। इस विषय पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने कुछ समय पहले अपने विचार साझा किए थे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में वह स्पष्ट करती हैं कि असली खूबसूरती का मतलब क्या है।
इस वायरल वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान लारा दत्ता से एक दिलचस्प प्रश्न पूछती हैं। वह जानना चाहती हैं कि क्या खूबसूरत होना कठिन है।
इस प्रश्न का उत्तर देते हुए लारा दत्ता ने आत्मविश्वास के साथ कहा, ''असली खूबसूरती किसी व्यक्ति के अंदर होती है। यदि कोई व्यक्ति खुद पर विश्वास करता है, अपने सपनों पर भरोसा रखता है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता रखता है, तो यही असली सुंदरता है। जो व्यक्ति अंदर से मजबूत होता है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करता है, वही सच में सुंदर कहलाता है।''
उन्होंने आगे कहा, ''आत्मविश्वास, मेहनत और सकारात्मक सोच किसी व्यक्ति को विशेष बनाती है। यदि किसी के अंदर जीतने की भावना है और वह कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानता, तो यही बातें उसे दूसरों से अलग बनाती हैं। जब कोई व्यक्ति अंदर से अच्छा और मजबूत होता है, तब खूबसूरत होना कठिन नहीं लगता।''
लारा दत्ता का यह उत्तर उस समय काफी चर्चित रहा था। उन्होंने 12 मई 2000 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था, जिसमें उन्होंने अपने आत्मविश्वास और समझदारी से जजों को प्रभावित किया।
लारा दत्ता की यह जीत भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी गई थी। वह सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं।
मिस यूनिवर्स बनने के बाद लारा दत्ता के लिए मनोरंजन उद्योग में कई दरवाजे खुल गए। उन्होंने मॉडलिंग, टीवी और फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।
--News Media
.png)