क्या है Quick Vitals? जानें इस स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग ऐप की खासियतें
Quick Vitals: एक नई स्वास्थ्य सेवा की दिशा
सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य जांच ऐप: भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश में, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच एक बड़ी चुनौती है, तकनीक ने नई संभावनाएं प्रस्तुत की हैं। आज के डिजिटल युग में, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और गहन शिक्षण जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए तेजी से बढ़ रहा है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है क्विक वायटल्स (Quick Vitals) - एक स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग ऐप, जिसे हैदराबाद की बिसम फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने विकसित किया है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को उनके स्मार्टफोन या टैबलेट के माध्यम से त्वरित, सटीक और विश्वसनीय स्वास्थ्य मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करता है। Quick Vitals न केवल समय की बचत करता है, बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए भी एक वरदान साबित हो रहा है, जिनकी पहुंच आधुनिक चिकित्सा सेवाओं तक नहीं थी। यह तकनीक और मानव संवेदनाओं का ऐसा संगम है, जो भारत में स्वास्थ्य सेवा के परिदृश्य को बदल सकता है। आइए जानते हैं इस अनोखे ऐप के बारे में।
Quick Vitals क्या है?
Quick Vitals की विशेषताएँ
क्विक वायटल्स (Quick Vitals) एक AI-संचालित स्वास्थ्य निगरानी ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को उनके हृदय की गति, रक्तचाप, ऑक्सीजन संतृप्ति, तनाव स्तर, और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतकों की निगरानी करने में सक्षम बनाता है। यह ऐप दो मोड में कार्य करता है:
एक है संपर्क रहित त्वरित जांच जिसमें स्मार्टफोन या टैबलेट के कैमरे का उपयोग किया जाता है। वहीं दूसरा निरंतर निगरानी मोड है, जिसमें PPG सेंसर का उपयोग किया जाता है।
यह ऐप उपयोगकर्ताओं को 20-60 सेकंड के भीतर विस्तृत स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं और आवश्यकतानुसार चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इसे ISO प्रमाणित और भारतीय दवा नियंत्रक (CDSCO) द्वारा भी स्वीकृत किया जा चुका है। इसके अलावा, Quick Vitals के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हरिश बिसम ने इसे भारत में स्वास्थ्य जांच की पहुंच को अधिक विकसीत और गतिशील बनाने के लिए विकसित किया है।
क्विक वायटल्स का उपयोग
कहाँ किया गया उपयोग?
क्विक वायटल्स (Quick Vitals) एक अत्याधुनिक उपकरण है जिसे मुख्य रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में उपयोग करने के लिए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य खासतौर पर रक्त परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य जांच को आसान, तेज़ और सुविधाजनक बनाना है। यह तकनीक पारंपरिक परीक्षणों की तुलना में कहीं अधिक सहज है क्योंकि इसमें न तो सुई की जरूरत होती है और न ही किसी तरह के सैंपल की।
उदाहरण के लिए, हैदराबाद के सरकारी नीलूफर अस्पताल में इसे अमृत स्वास्थ भारत (Amruth Swasth Bharath) नामक एक मल्टी-यूज़र ऐप के रूप में लागू किया गया है। यहाँ इस उपकरण ने मात्र 20 से 60 सेकंड के भीतर सटीक परिणाम प्रदान किया है और वह भी बिना किसी रक्त सैंपल के।
इस वजह से यह खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों, और ग्रामीण या वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहा है, जहाँ उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं आमतौर पर सुलभ नहीं होतीं।
इसके अलावा, Quick Vitals का उपयोग अब कॉर्पोरेट कर्मचारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी, और स्वास्थ्य शिविरों में भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। यह उपकरण सामूहिक स्वास्थ्य मूल्यांकन को अधिक सुविधाजनक, गतिशील और प्रभावशाली बनाने में मदद कर रहा है।
क्विक वायटल्स की प्रमुख विशेषताएँ
क्विक वायटल्स की प्रमुख विशेषताएँ
Quick Vitals एक स्मार्ट और उपयोगकर्ता-अनुकूल हेल्थ मॉनिटरिंग ऐप है, जिसमें कई बेहतरीन तकनीकी विशेषताएँ शामिल हैं जो इसे घरेलू और पेशेवर उपयोग दोनों के लिए उत्तम बनाती हैं। इसकी प्रमुख खूबियाँ नीचे दी गई हैं:
गैर-इनवेसिव स्कैनिंग (बिना सुई या उपकरण के) - Quick Vitals पूरी तरह नॉन-इनवेसिव (त्वचा को काटे बिना) है यानी इसमें न तो सुई लगती है, न ही किसी फिजिकल टेस्टिंग डिवाइस की जरूरत होती है। यह केवल स्मार्टफोन या टैबलेट के कैमरे का उपयोग कर चेहरे की स्कैनिंग करता है, जिससे खून में हो रहे सूक्ष्म परिवर्तनों को पकड़ कर हेल्थ पैरामीटर मापे जाते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से आसान, सुरक्षित और पीड़ारहित होती है।
बेहद तेज़ परिणाम - यह ऐप मात्र 20 से 60 सेकंड में रिपोर्ट उपलब्ध करा देता है। उज्जवल प्रकाश में किए गए फेस स्कैन से यह रक्तचाप, हृदय गति, ऑक्सीजन स्तर, श्वसन दर, हीमोग्लोबिन, और तनाव स्तर जैसे संकेतकों की तुरंत जानकारी देता है वो भी बिना किसी प्रयोगशाला जाँच के।
दो प्रकार के ऑपरेशन मोड - Quick Vitals में दो तरह की जांच प्रणाली दी गई है:
स्पॉट चेक मोड: बिना संपर्क किए, कैमरे के ज़रिए त्वरित माप।
कॉन्टैक्ट बेस्ड मोड: जहां PPG सेंसर (जैसे पट्टीदार सेंसर) की मदद से लगातार हेल्थ मॉनिटरिंग की जा सकती है।
इससे यह ऐप न केवल घरेलू उपयोग के लिए, बल्कि क्लिनिक, स्वास्थ्य शिविर या चलते-फिरते निरीक्षण के लिए भी उपयुक्त हो जाता है।
डेटा सुरक्षा और गोपनीयता Quick Vitals का डिज़ाइन 100 प्रतिशत सॉफ़्टवेयर-आधारित है - यानी इसे चलाने के लिए किसी अतिरिक्त हार्डवेयर या लैब उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। जिससे यह ऐप अधिक बेहद सुलभ और हर किसी के लिए उपयुक्त बन जाता है।
साथ ही, ऐप पूरी तरह से क्लाउड-सपोर्टेड है। यानी इसका डेटा इंटरनेट के माध्यम से सुरक्षित रूप से स्टोर होता है और डॉक्टर कहीं से भी इस डेटा को देख सकते हैं - लेकिन इस डेटा का केवल उन्हीं को एक्सेस मिलता है जिन्हें अधिकृत किया गया होता है। इसके अलावा यह ऐप डेटा एन्क्रिप्शन तकनीक का इस्तेमाल करती है जिससे उपयोगकर्ता की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रहती है।
प्लेटफॉर्म और कीमत - Quick Vitals ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे सीधे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। व्यक्तिगत और पेशेवर उपयोग के लिए इसके वार्षिक सब्सक्रिप्शन प्लान भी उपलब्ध हैं, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹1,200 है जिससे यह तकनीक बड़े पैमाने पर सुलभ और किफायती बन जाती है।
कैसे काम करती है यह तकनीक?
कैसे काम करती है यह तकनीक?
Quick Vitals ऐप जिस तकनीक पर आधारित है, उसे फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (Photoplethysmography - PPG) कहा जाता है। नाम थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन इसका कामकाज काफी सरल और समझने योग्य है।
इस तकनीक में स्मार्टफोन का कैमरा चेहरे पर हल्का प्रकाश डालता है, और फिर यह देखता है कि त्वचा से वापस लौटने वाला प्रकाश कैसा है। हमारे चेहरे की त्वचा के नीचे रक्त बहता रहता है, और जब दिल धड़कता है, तो खून का बहाव बदलता है - इसी के कारण त्वचा में प्रकाश के परावर्तन का पैटर्न भी हल्का बदलता है।
Quick Vitals का कैमरा इन बदलावों को बहुत बारीकी से रिकॉर्ड करता है। कैमरा हर सेकंड में कई तस्वीरें लेता है और इनमें से रक्त संचार की हल्की-सी हलचल को पकड़ता है। फिर, ऐप के अंदर मौजूद AI, डीप लर्निंग और सिग्नल प्रोसेसिंग तकनीक इन तस्वीरों का विश्लेषण करती है और बताती है कि व्यक्ति की हृदय गति, रक्तचाप, ऑक्सीजन स्तर, आदि क्या हैं।
इस्तेमाल का तरीका
इस्तेमाल का तरीका
उपयोगकर्ता को बस इतना करना होता है कि वह अपना चेहरा कैमरे के सामने रखे और ऐप चालू करे। कैमरा स्कैन करता है और कुछ ही सेकंड में पूरी रिपोर्ट तैयार हो जाती है। इसमें किसी सुई, ब्लड सैंपल या मेडिकल मशीन की ज़रूरत नहीं होती।
क्या-क्या जांच की जाती है?
क्या-क्या जांच की जाती है?
Quick Vitals एक ऐसा आधुनिक हेल्थ मॉनिटरिंग ऐप है जो कई जरूरी बायोमार्कर्स को मापने में सक्षम है। इसके जरिए उपयोगकर्ता अपनी हृदय गति (Heart Rate), रक्तचाप (Blood Pressure), ऑक्सीजन स्तर (SpO₂), श्वसन दर (Respiration Rate) जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संकेतकों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह नाड़ी और श्वसन दर का अनुपात (PRQ), तनाव का स्तर और हृदय गति में बदलाव (HRV) जैसे संकेत भी देता है, जो शरीर के मानसिक और भावनात्मक संतुलन को समझने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, यह ऐप शरीर की सहानुभूत (Sympathetic) और परासहानुभूत (Parasympathetic) तंत्रिका गतिविधियों का भी विश्लेषण करता है, जिससे यह पता चलता है कि शरीर किस स्थिति में है – तनावपूर्ण या आराम की अवस्था में।
बीएसएनएल की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, Quick Vitals अब हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और HbA1c जैसी जांचें भी करने में सक्षम है। यही विशेषताएं इसे एक ऑल-इन-वन डिजिटल हेल्थ चेकअप टूल बना देती हैं।
अन्य समान टूल्स से तुलना
अन्य समान टूल्स से तुलना
बाजार में भले ही अनेक हेल्थ ऐप्स और डिवाइस मौजूद हों, लेकिन Quick Vitals उनसे काफी अलग और खास है। Apple Watch, Fitbit या Samsung Galaxy Watch जैसे स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड्स केवल सीमित ही जानकारियाँ प्रदान करती है जैसे हृदय गति, SpO₂ या कदमों की गिनती लेकिन Quick Vitals इन सब से विपरीत बहु-निदान (multi-diagnostic) की सुविधा प्रदान करती है।
जहां दूसरे ऐप्स को सटीक जानकारी के लिए अलग से हार्डवेयर सेंसर या मेडिकल उपकरणों की ज़रूरत पड़ती है, वहीं Quick Vitals पूरी तरह सॉफ्टवेयर-आधारित है। इसमें सिर्फ स्मार्टफोन या टैबलेट के कैमरा का इस्तेमाल होता है जिसके ज़रिए यह हृदय गति, रक्तचाप, श्वसन दर जैसी जटिल जानकारियाँ भी सटीकता से प्रदान करता है।
सबसे खास बात यह है कि Quick Vitals को भारतीय स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उदाहरण के लिए, सरकारी अस्पतालों के लिए मल्टी-यूज़र लॉगिन, भारत के डेटा सुरक्षा कानूनों का पालन, और ग्रामीण व कम-सुविधाओं वाले इलाकों में भी उपयोग में आसान होता है – ये सभी विशेषताएं इसे विदेशी या ग्लोबल ऐप्स की तुलना में ज्यादा व्यावहारिक और देश के लिए अनुकूल बनाती हैं।
.png)