Movie prime

क्या नोरा फतेही का जलवा फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में देखने को मिलेगा?

बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी अद्भुत परफॉर्मेंस देने जा रही हैं। यह भव्य समारोह 12 जून को कनाडा के टोरंटो में होगा, जहां नोरा के साथ कई अन्य अंतरराष्ट्रीय सितारे भी शामिल होंगे। इस समारोह का उद्देश्य कनाडा की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाना है। जानें इस खास इवेंट के बारे में और क्या खास होने वाला है!
 
क्या नोरा फतेही का जलवा फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में देखने को मिलेगा?

नोरा फतेही का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा




मुंबई, 9 मई। बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन और अंतरराष्ट्रीय स्टार नोरा फतेही एक बार फिर से भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। वह 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी अद्भुत परफॉर्मेंस और गायकी से दर्शकों का दिल जीतेंगी। यह भव्य समारोह कनाडा के टोरंटो में आयोजित होगा।


12 जून को टोरंटो के प्रसिद्ध बीएमओ फील्ड स्टेडियम में होने वाली इस ओपनिंग सेरेमनी में नोरा के साथ कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संगीत सितारे भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस लिस्ट में माइकल बुबले, एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा, और अन्य शामिल हैं।


अमेरिका में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में अनीता, फ्यूचर, कैटी पेरी, और अन्य बड़े नाम भी मंच पर नजर आएंगे। इस प्रकार, फीफा वर्ल्ड कप 2026 एक विशाल संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का उत्सव बनने जा रहा है।


फीफा की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कनाडा में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाएगी। समारोह की शुरुआत कनाडा की खूबसूरत जगहों और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले विशेष प्रस्तुतियों से होगी। आयोजकों का मानना है कि यह समारोह एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक होगा।


फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा, ''टोरंटो में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी कनाडा की पहचान और फीफा वर्ल्ड कप के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाएगी। यह पल कनाडा के लिए गर्व और एकता का प्रतीक होगा।''


फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 104 मैच होंगे, जो 16 विभिन्न होस्ट शहरों में आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून को मेक्सिको सिटी से होगी, और फाइनल 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। फुटबॉल प्रेमी इस मेगा इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


OTT