Movie prime

क्या जैस्मिन भसीन के नए टैटू का मतलब है ब्रेकअप? जानें सच्चाई!

जैस्मिन भसीन ने हाल ही में अपने पहले टैटू 'आई एम इनफ' के बारे में एक पोस्ट साझा किया, जिससे उनके और अली गोनी के ब्रेकअप की अटकलें शुरू हो गईं। अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके टैटू का मतलब केवल उनके आत्म-सम्मान से है। जानें इस पूरे मामले की सच्चाई और जैस्मिन का क्या कहना है!
 

जैस्मिन भसीन का टैटू और ब्रेकअप की अटकलें



मुंबई, 07 सितंबर (वेब वार्ता)। टीवी की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पहले टैटू 'आई एम इनफ' के बारे में एक पोस्ट साझा किया, जिसे उनके प्रशंसकों ने उनके प्रेमी अली गोनी से जोड़ा। इस पोस्ट के बाद, जैस्मिन और अली के बीच ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं। अब, अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।


जैस्मिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से उन मीडिया पेजों को जवाब दिया, जिन्होंने उनके टैटू वाले पोस्ट को ब्रेकअप का संकेत बताया। उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी में हर क्रिप्टिक मैसेज मेरे रिश्ते के बारे में नहीं होते। कभी-कभी महिलाएं अपने बारे में भी बात कर रही होती हैं।'


उन्होंने आगे कहा, 'यह हैरान करने वाली बात है कि कुछ मीडिया पेज केवल व्यूज और ध्यान पाने के लिए किसी पोस्ट को अलग तरीके से पेश कर देते हैं। कई बार कपल की तस्वीरों का इस्तेमाल करके ऐसी खबरें बनाई जाती हैं, जिससे अधिक लोग उस पोस्ट पर ध्यान दें। दोस्तों, इस तरह की अटकलों को लेकर ज्यादा परेशान न हों।'


दरअसल, इन अफवाहों की शुरुआत जैस्मिन के उस पोस्ट से हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने पहले टैटू की कहानी साझा की थी। उनके टैटू पर 'आई एम इनफ' लिखा है, जिसका अर्थ है कि वह खुद के लिए पर्याप्त हैं। जैस्मिन ने कहा, 'मैं लंबे समय तक दूसरों की पसंद और उम्मीदों के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करती रही। मुझे लगता था कि प्यार पाने और किसी की जिंदगी में अपनी जगह बनाने के लिए मुझे खुद में बदलाव करना जरूरी है।'


जैस्मिन ने बताया, 'इस कोशिश में मैंने धीरे-धीरे खुद को खो दिया। मैं उस लड़की से दूर होती चली गई, जिसे मैं पहले जानती थी। मैं कभी बेफिक्र, खुशमिजाज और सकारात्मक थी, लेकिन दूसरों के लिए 'परफेक्ट' बनने की कोशिश में मैंने अपनी असली पहचान खो दी।'


उन्होंने कहा, 'एक हीलिंग सेशन के दौरान मुझे अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा एहसास हुआ। मुझे समझ आया कि किसी दूसरे इंसान की दुनिया में फिट होने के लिए खुद को छोटा करने की जरूरत नहीं है। मुझे खुद को बदलकर किसी के अपनाए जाने की जरूरत नहीं है। इसी सोच को मैंने अपने पहले टैटू 'आई एम इनफ' के जरिए हमेशा के लिए अपने साथ रखने का फैसला किया।'


हालांकि, इस टैटू से जुड़े पोस्ट का सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ और मतलब निकाला। कई लोगों को लगा कि जैस्मिन शायद अपने और अली गोनी के रिश्ते को लेकर इशारा कर रही हैं। इसके बाद, जैस्मिन और अली गोनी के ब्रेकअप की खबरें फैलने लगीं।


OTT