Movie prime

क्या इस बार बिग बॉस 19 में महिला कंटेस्टेंट्स बनाएंगी इतिहास? जानें तान्या और फरहाना की कहानी!

बिग बॉस 19 का फिनाले नजदीक है, और दर्शकों की नजरें तान्या और फरहाना पर हैं। क्या इस बार कोई महिला विजेता बनेगी? इस लेख में हम उन महिला प्रतियोगियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने पहले भी ट्रॉफी जीती है। श्वेता तिवारी से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, जानें इनकी कहानियाँ और क्या तान्या या फरहाना इस बार इतिहास रच पाएंगी।
 
क्या इस बार बिग बॉस 19 में महिला कंटेस्टेंट्स बनाएंगी इतिहास? जानें तान्या और फरहाना की कहानी!

बिग बॉस 19 का फिनाले नजदीक


मुंबई, 7 दिसंबर। ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले अब कुछ ही घंटों की दूरी पर है। दर्शकों की नजरें खासकर दो महिला प्रतियोगियों, तान्या और फरहाना पर टिकी हुई हैं। सवाल यह है कि क्या इस बार कोई महिला विजेता बनेगी?


इस शो के इतिहास में अब तक 18 सीजन हो चुके हैं, जिनमें विजेताओं ने न केवल ट्रॉफी जीती है, बल्कि अपने करियर में भी नई ऊंचाइयों को छुआ है। इनमें से 8 सीजन में महिलाओं ने जीत हासिल की है। दर्शक इस बार यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या तान्या या फरहाना में से कोई जीत का ताज पहनने में सफल होगी। आइए जानते हैं उन 8 सीजन की महिला प्रतियोगियों के बारे में जिन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की।


बिग बॉस की पहली महिला विजेता श्वेता तिवारी थीं, जो चौथे सीजन की प्रतियोगी थीं। श्वेता टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। डॉली बिंद्रा और खली जैसे सितारों के बीच उनकी हिम्मत और भावनात्मक ताकत ने सभी को प्रभावित किया।


जूही परमार ने 5वें सीजन में जीत हासिल की थी, उन्होंने अपनी परिपक्वता और हास्य से दर्शकों का दिल जीत लिया। टीवी शो ‘कुमकुम’ की जूही ने पुरुष प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उर्वशी ढोलकिया सीजन 6 की विजेता रहीं। ‘कसौटी’ की नकारात्मक किरदार कमोलिका ने प्रभावशाली खेल से फैंस का दिल जीता। उर्वशी की मजबूत व्यक्तित्व ने दिखाया कि नकारात्मक भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस भी असल जिंदगी में मजबूत होती हैं।


गौहर खान 7वें सीजन की विजेता रहीं। मॉडल और अभिनेत्री गौहर ने शो को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। वहीं, 12वें सीजन की ट्रॉफी दीपिका कक्कड़ ने जीती, जिन्होंने रणनीतिक चालों से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। 'भाबी जी घर पर हैं' की शिल्पा शिंदे 11वें सीजन की विजेता बनीं। उनके विनम्र स्वभाव और घरवालों को प्यार से खाना खिलाने ने उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिना खान के साथ उनकी टक्कर ने इस सीजन को और भी रोचक बना दिया।


रुबीना दिलैक ने 14वें सीजन में भाग लिया और विजेता बनकर बाहर आईं। इसके बाद 15वें सीजन की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश के नाम रही, जिन्होंने ‘नागिन’ में करण कुंद्रा के साथ अपने रोमांस और मजबूत खेल के जरिए फिनाले तक पहुंचीं।


OTT