कैटरीना कैफ ने जन्मदिन पर साझा की बेटे विहान के साथ खूबसूरत यादें!
कैटरीना कैफ का खास जन्मदिन सेलिब्रेशन
मुंबई, 19 जुलाई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। मां बनने के बाद उनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं, जिनकी झलक वह अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
हाल ही में, उन्होंने अपने जन्मदिन को एक खास तरीके से मनाया और पहली बार मां बनने के बाद इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों में उनके बेटे विहान और पति विक्की कौशल के साथ बिताए गए खूबसूरत पल शामिल हैं।
कैटरीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें एक तस्वीर सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, जिसमें वह अपने बेटे विहान को गोद में उठाए हुए हैं और उसके नन्हे हाथ पर प्यार से किस कर रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वह पति विक्की कौशल के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।
उन्होंने अपने जन्मदिन की कुछ सोलो तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में कटरीना मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं, जबकि उनके बेटे का छोटा सा हाथ उनकी नाक पर रखा हुआ है।
इन तस्वीरों के साथ कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, ''मैं हमेशा उस सबसे अनमोल आशीर्वाद के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करती रहूंगी, जो मुझे मिला है। यह मेरा सबसे बेहतरीन जन्मदिन रहा... और हां, तुम भी इतने बुरे नहीं हो।''
जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, लाखों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, विक्की कौशल ने भी अपनी पत्नी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों वाइट और गोल्डन रंग के गुब्बारों से सजे बैकड्रॉप के सामने एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे। विक्की ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'जान का जन्मदिन।'
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में भव्य तरीके से शादी की थी। दोनों ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश की है। 7 नवंबर 2025 को उनके घर बेटे विहान का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद से ही दोनों अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताते नजर आते हैं।
.png)