कटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर शिवालिका ओबेरॉय का जोरदार जवाब: मातृत्व का असली मतलब क्या है?
कटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर शिवालिका ओबेरॉय का समर्थन
मुंबई, 1 सितंबर। हाल ही में अभिनेत्री कटरीना कैफ को उनकी एक सार्वजनिक उपस्थिति के बाद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस पर अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने कटरीना का समर्थन करते हुए ट्रोलर्स को कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच कितनी निरर्थक होती है।
शिवालिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कटरीना की उस तस्वीर को साझा किया, जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "क्या हो गया है मतलब?!?! ये मातृत्व है!"
उन्होंने आगे कहा, "नॉर्मल पोस्टपार्टम रिकवरी ऐसी ही होती है, जिसमें अच्छे और बुरे दोनों पहलू शामिल होते हैं। मातृत्व के ऐसे रूप का महिमामंडन करना बंद करें जो वास्तविकता में नहीं है। पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई पोस्ट देखकर मैं सोच रही हूं कि यह सोच कितनी बेतुकी है।"
शिवालिका ने हाल ही में अपने बच्चे का स्वागत किया है, इसलिए वे प्रेग्नेंसी के बाद के शारीरिक बदलावों को अच्छी तरह समझती हैं। यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री को प्रेग्नेंसी के बाद के लुक के लिए ट्रोल किया गया है। इससे पहले पत्रलेखा जैसी कई अभिनेत्रियों को भी इस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
कटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में बेटे विहान को जन्म दिया था और उसके बाद वह काफी समय तक मीडिया की नजरों से दूर रहीं। हाल ही में, 26 अगस्त 2026 को एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान उन्हें देखा गया, जहां उनके बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया गया।
सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद कुछ ट्रोल्स ने उनके बदले हुए लुक और वजन पर असंवेदनशील टिप्पणियां कीं। हालांकि, कटरीना के प्रशंसकों ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि मां बनने के बाद शरीर में बदलाव होना एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है।
.png)