अनूप जलोटा ने बिहार को बताया न्यूयॉर्क, नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदें
भजन गायक अनूप जलोटा का बिहार दौरा
पटना, 2 अप्रैल। बिहार के वैशाली महोत्सव में सुरों की महफिल सजाने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा पहुंच चुके हैं।
पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही जलोटा ने बिहार के विकास पर चर्चा की और इसे न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट के समान बताया। उन्होंने नीतीश कुमार को इस विकास का श्रेय देते हुए राज्यसभा में जाने की बधाई भी दी।
महोत्सव में भाग लेने आए जलोटा ने कहा कि बिहार अब न्यूयॉर्क की तरह विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा, "मैं इस महोत्सव में भाग लेने आया हूं और जो भी इसमें शामिल होता है, वह भाग्यशाली है। पिछले 50 वर्षों में मैं बिहार आता-जाता रहा हूं, लेकिन हाल के वर्षों में यह पूरी तरह बदल चुका है। एयरपोर्ट देखकर ऐसा लगता है जैसे न्यूयॉर्क में आ गए हैं।"
जलोटा ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा, "बिहार की तरक्की इसी तरह जारी रहनी चाहिए। नीतीश कुमार और पीएम मोदी के कारण ही बिहार की स्थिति में सुधार आया है। बिहारी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे हर बड़े पद पर हैं। अगर बिहारी अमेरिका लौट आएं, तो वहां कई बड़े पद खाली हो जाएंगे।"
सीएम नीतीश कुमार के बारे में जलोटा ने कहा कि उनके जैसा मेहनती व्यक्ति सत्ता में नहीं है। उन्होंने बिहार के लिए बहुत काम किया है और अब दिल्ली जाकर अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। भाजपा और नीतीश कुमार मिलकर बिहार को और सुंदर बनाएंगे। यह मेरा पहला अनुभव है इस एयरपोर्ट पर उतरने का, और ऐसा लगा जैसे न्यूयॉर्क में उतर रहा हूं। बिहार विकास का हकदार है।
.png)