अक्षय कुमार ने अमित शाह को जन्मदिन पर दी खास शुभकामनाएं, जानें क्या कहा!
अक्षय कुमार की बधाई
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर एक विशेष संदेश भेजा। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए अमित शाह की सराहना की और उनके स्वास्थ्य की कामना की। अक्षय ने कहा कि अमित शाह ने हमेशा देश को प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही, उन्होंने भगवान महादेव से उनके लिए आशीर्वाद की प्रार्थना की।
अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं अमित शाह जी। आपने हमेशा देश को सबसे पहले रखा है। महादेव का आशीर्वाद आप पर बना रहे… आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे और आपका संकल्प हमेशा सच्चा रहे। जय महाकाल।''
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को 62 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।
अक्षय कुमार की बात करें, तो उन्होंने 1991 में फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, उन्हें असली पहचान 1992 में आई फिल्म 'खिलाड़ी' से मिली। इसके बाद उन्होंने एक्शन फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई और 'खिलाड़ी कुमार' के नाम से मशहूर हो गए। अक्षय ने अपने करियर में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी, रोमांस और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में भी काम किया है।
'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भूल भुलैया', 'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा। इसके अलावा, 'बेबी', 'एयरलिफ्ट', 'रुस्तम', 'केसरी' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 'पैडमैन' और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों के माध्यम से उन्होंने समाज से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। अक्षय को 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था और फिल्म 'रुस्तम' के लिए उन्हें 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
.png)