अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शेफाली शाह का खास संदेश: खुद को अपनाने की प्रेरणा
महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश
मुंबई, 6 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाने में है। इस अवसर पर, अभिनेत्री शेफाली शाह ने महिलाओं को खुद को पूरी तरह से अपनाने का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बढ़ती उम्र, शारीरिक स्वास्थ्य, आत्म-स्वीकृति और खुद से प्यार करने के महत्व पर जोर दिया।
वीडियो में, उन्होंने बताया कि बचपन में उनके लिए महिला होने का मतलब क्या था। उन्होंने कहा, "पहले मैं ऐसे कपड़े पहनती थी, जिनमें मैं अच्छी दिखती थी, लेकिन अब मैं उन कपड़ों को चुनती हूं, जिनमें मैं अच्छा महसूस करती हूं।"
उन्होंने यह भी कहा कि अब उनकी दवाइयों का पाउच उनके मेकअप पाउच से भारी हो गया है। शेफाली ने मजाक में कहा, "कभी-कभी गैस या पेट फूलने को मैं 'खुशहाल प्रेग्नेंसी' कह देती हूं।"
उन्होंने अपनी जिंदगी को तीन हिस्सों में बांटते हुए कहा, "मेरी जिंदगी अब पेरिमेनोपॉज, मेनोपॉज और पोस्टमेनोपॉज में बंटी हुई है, लेकिन मैं फिर भी हॉट हूं… और आप भी।"
.png)