Movie prime

Golmaal 5 को लेकर श्रेयस तलपड़े ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- अजय देवगन के साथ गोलमाल की अगली सीक्वल...

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फिल्म सीरीज सुपरहिट रही है। गोलमाल मूवी की कॉमेडी को आज भी बहुत पसंद किया जाता है।
 
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फिल्म सीरीज सुपरहिट रही है। गोलमाल मूवी की कॉमेडी को आज भी बहुत पसंद किया जाता है।

मनोरंजन डेस्क, 20 मई 2023- डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फिल्म सीरीज सुपरहिट रही है। गोलमाल मूवी की कॉमेडी को आज भी बहुत पसंद किया जाता है। फिल्म के कॉमेडी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। ऐसे में रोहित शेट्टी भी अपने दर्शकों के लिए पुराना जादू तैयार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी जल्द ही गोलमाल-5 की तैयारी शुरू करने वाले हैं। इसकी जानकारी भी रोहित शेट्टी ने दी।

मनोरंजन डेस्क, 20 मई 2023

अब गोलमाल एक्टर श्रेयस तलपड़े ने भी एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर खुलासा किया है। हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में श्रेयस तलपड़े ने कहा, 'सिर्फ फैन्स ही नहीं, हम भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने गोलमाल की अगली फिल्म की घोषणा की। लेकिन कोरोना के बाद स्थिति बदल गई। सच कहूं तो मुझे अभी कहानी के बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन उम्मीद है कि रोहित शेट्टी जल्द ही इस पर काम करना शुरू करेंगे।

नजर आएंगे रणवीर सिंह!
हाल ही में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा कि इस फिल्म में रणवीर सिंह को लेने की बात चल रही है. हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद रणवीर सिंह के फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं अगर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सर्कस की बात करें तो इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में थे. इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी।

मनोरंजन डेस्क, 20 मई 2023

गोलमाल फिल्म ने रोहित शेट्टी को बनाया हिट!
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी नीरज वोरा ने लिखी है। अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी और तुषार कपूर अभिनीत यह फिल्म महज 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया। गोलमाल ने वर्ल्डवाइड 46 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। उसके बाद यह सीरीज भी हिट रही।