29 मार्च का इतिहास: जानें इस दिन की महत्वपूर्ण घटनाएं
29 मार्च को कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटीं, जिनका ऐतिहासिक महत्व है। इस दिन स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण नायक को फांसी दी गई, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन हुआ, और इंग्लैंड में पहला समलैंगिक विवाह आयोजित किया गया। जानें इस दिन की अन्य प्रमुख घटनाएं और उनका महत्व।
Sat, 29 Mar 2025
29 मार्च का ऐतिहासिक महत्व

Aaj Ka Itihas 29 March 2025 (Image Credit-Social Media)
29 मार्च का इतिहास: आज, 29 मार्च को, कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं हैं जिनका ऐतिहासिक महत्व है। इस दिन, 1943 में स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण नायक को बरहामपुर जेल में फांसी दी गई थी। इसके अलावा, 1954 में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन हुआ। 2008 में, 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरुआत की। वहीं, 2014 में इंग्लैंड और वेल्स में पहला समलैंगिक विवाह संपन्न हुआ। आइए, जानते हैं इस दिन की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं।
29 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1867 - ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
- 1901 - ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
- 1932 - अमेरिका में जैक बेनी ने अपने रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत की।
- 1943 - लक्ष्मण नायक को बरहामपुर जेल में फांसी दी गई।
- 1954 - भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन हुआ।
- 1967 - फ्रांस ने अपनी पहली परमाणु पनडुब्बी का अनावरण किया।
- 1981 - पहला लंदन मैराथन नार्वेजियन इजेज सिमंसेंन ने जीता।
- 1982 - तेलुगु देशम पार्टी का गठन एन. टी. रामाराव ने किया।
- 1999 - डाऊ जोंस शेयर इंडेक्स पहली बार 10,000 अंक के पार गया।
- 2004 - आयरलैंड कार्यस्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बना।
- 2008 - 370 शहरों ने ऊर्जा बचत के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरुआत की।
- 2014 - इंग्लैंड और वेल्स में पहला समलैंगिक विवाह हुआ।