हिना खान का 'फूडी मोमेंट': भाभी के हाथों बने बर्गर और सिंधी दाल पकवान की झलक!
हिना खान ने साझा की अपनी भाभी के खास व्यंजन
मुंबई, 17 जून। टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास 'फूडी मोमेंट' साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी भाभी नीलम द्वारा बनाए गए व्यंजनों की तस्वीरें पोस्ट की।
हिना द्वारा साझा की गई तस्वीरों में एक चिकन बर्गर शामिल है, जिसे घर पर ही तैयार किया गया था। इस बर्गर की विशेषता यह थी कि इसका बन और मेयोनेज भी खुद बनाया गया था। तस्वीर के साथ हिना ने लिखा, "चिकन, घर का बना बन, घर की बनी मेयो। धन्यवाद नीलम सिंह।"
इसके अलावा, हिना ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें पारंपरिक सिंधी व्यंजन 'दाल पकवान' दिखाई दे रहा था। यह स्नैक भी उनकी भाभी नीलम ने बनाया था।
यह पहली बार नहीं है जब हिना खान ने अपनी भाभी की प्रशंसा की है। उन्होंने पहले भी बताया है कि उनकी भाभी उनकी डाइट का कितना ध्यान रखती हैं, खासकर जब वह शूटिंग में व्यस्त होती हैं।
कुछ हफ्ते पहले, हिना ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह शूटिंग के दौरान अपने वैनिटी वैन में बैठकर भोजन का आनंद ले रही थीं। उस समय उनके सामने बंगाली व्यंजनों से भरी एक थाली थी, जिसमें दाल, चावल, अंडा करी, बैंगन फ्राई, रोटी, सलाद और दही शामिल थे।
वीडियो में हिना ने कहा था कि वह अपनी भाभी के घर के पास शूटिंग कर रही हैं, इसलिए उन्हें बंगाली खाना खाने को मिला। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी भाभी दुनिया की सबसे बेहतरीन भाभियों में से एक हैं, जो उनका बहुत ख्याल रखती हैं। हिना ने यह भी बताया कि उनकी भाभी उनके लिए स्नैक्स और डिनर भी भेजने वाली हैं, जिसमें बटर चिकन और शोरषे बाटा शामिल होगा।
एक अन्य स्टोरी में, हिना ने शाम के स्नैक्स के रूप में समोसे और पकौड़ों की तस्वीरें भी साझा की थीं।
व्यक्तिगत जीवन में, हिना खान ने रॉकी जायसवाल से शादी की है। दोनों ने 4 जून को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। हिना के इन पोस्ट्स को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया है और उनकी पारिवारिक बॉंडिंग की सराहना की है।
.png)