स्मृति ईरानी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'दूसरों की राय आपकी पहचान नहीं बनाती'
स्मृति ईरानी का आत्मविश्वास भरा जवाब
मुंबई, 30 मार्च। सोशल मीडिया ने आज के युग में लोगों को अपनी बात रखने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है। इसी संदर्भ में, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने अपने एक पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
सोमवार को, स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पीले रंग की प्रिटेंड साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दे रही है।
इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक विस्तृत कैप्शन लिखा, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा, 'हर किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी को अपने हिसाब से परिभाषित करे या उसे किसी नाम या पहचान में बांध दे। आजकल लोग अपनी राय को बहुत महत्व देने लगे हैं, लेकिन कई बार यह सिर्फ शोर होता है।'
स्मृति ने उन लोगों के लिए एक खास संदेश दिया है, जो आलोचना या नकारात्मकता का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अगर किसी को बार-बार नीचा दिखाया गया है, तो उन्हें समझना चाहिए कि दूसरों की राय उनकी असली पहचान नहीं बनाती। अक्सर जो लोग दूसरों को गिराने की कोशिश करते हैं, उनके अंदर खुद की सीमाएं और निराशा होती है।'
अपने कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा, 'जिंदगी बहुत छोटी है, इसे दूसरों की कड़वाहट के बोझ के साथ नहीं जीना चाहिए। आगे बढ़ते रहें, खुश रहें और अपनी राह पर चलते रहें।'
तस्वीर में अपने एक्सप्रेशन के बारे में भी उन्होंने कहा, 'मेरे चेहरे पर न गुस्सा है, न उलझन और न ही हार का भाव। यह चेहरा सब कुछ सुनता है, समझता है लेकिन इसे अपने ऊपर असर नहीं डालने देता। लगातार आगे बढ़ते रहना बेहद जरूरी है।'
.png)