सोशल मीडिया पर छाया पिंटू: जानें वायरल गायक की कहानी
पिंटू का वायरल गाना
Krrish Ka Gana Sunega Viral Boy: हाल ही में एक लड़का सोशल मीडिया पर अपने गाने के लिए चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में वह 'कृष' फिल्म का गाना एक अनोखे अंदाज में गाते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। क्या आप इस लड़के की असली कहानी जानते हैं? आइए, इस वायरल लड़के के बारे में जानते हैं। झारखंड के जमशेदपुर से आए इस लड़के का नाम पिंटू है, जिसे लोग 'धूम' के नाम से भी पहचानते हैं।
पिंटू अपने वायरल वीडियो में कहता है, “कृष का गाना सुनेगा… दिल ना दिया, ले बेटा!” इस लाइन ने लोगों को दीवाना बना दिया। पिंटू रातोंरात मशहूर हो गया है। अब उसकी वीडियो इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य प्लेटफार्मों पर रील्स, मीम्स और शॉर्ट्स के रूप में वायरल हो रही हैं। लोग इस पर अपने वीडियो भी बना रहे हैं।
धूम की संघर्ष भरी कहानी
हालांकि, पिंटू की हंसी-मजाक और लोकप्रियता के पीछे एक कठिन जीवन की कहानी है। वह बचपन में ही अनाथ हो गया था। उसकी मां उसे छोड़कर चली गई, और पिता ने दूसरी शादी की। कुछ समय बाद पिता का निधन हो गया, और सौतेली मां ने उसकी मदद नहीं की। ऐसे में पिंटू को अपने जीवन यापन के लिए कूड़ा बीनने जैसे छोटे-मोटे काम करने पड़े। लेकिन अब उसकी एक वीडियो ने उसे सोशल मीडिया पर स्टार बना दिया है। पिंटू ने बताया कि उसकी उम्र लगभग 32 साल है, लेकिन उसकी उम्र देखकर ऐसा नहीं लगता। वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उसकी मदद की है, लेकिन पिंटू का संघर्ष अभी भी जारी है।
.png)