सेलिना जेटली की वापसी: 61वें फेमिना मिस इंडिया पेजेंट में छाई ग्लैमर!
सेलिना जेटली की खास शाम
मुंबई, 10 अप्रैल। 2001 की मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स की रनर-अप, सेलिना जेटली ने 61वें फेमिना मिस इंडिया पेजेंट में 21 साल बाद वापसी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस विशेष अवसर की यादें साझा करते हुए कहा कि वह उसी मंच पर लौट आई हैं, जहां से उनकी यात्रा शुरू हुई थी।
सेलिना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "अबाउट लास्ट नाइट। 61वां फेमिना मिस इंडिया पेजेंट। मैं वहीं वापस आ गई जहां से इसकी शुरुआत हुई थी। यह पूरा सर्कल पूरा होने का एहसास बहुत गहरा है।"
2001 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली सेलिना ने इस बार युवा प्रतियोगियों को ताज पहनाने का कार्य संभाला। उन्होंने कहा कि शुरुआती विजेताओं को ताज पहनाना उनके लिए एक विशेष और भावुक अनुभव था।
इस मैजिकल शाम में, सेलिना ने उन सभी युवा महिलाओं के सफर की शुरुआत देखी, जो अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी।
उन्होंने रॉकी स्टार द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस और दासानी ब्रदर्स के एक करोड़ रुपये मूल्य के हीरों-माणिकों से सजी ज्वेलरी का भी उल्लेख किया। खास बात यह रही कि सेलिना ने अपना मेकअप और हेयरस्टाइल खुद किया। उन्होंने कहा, "ताज सिर्फ सिर पर रखने के लिए नहीं होते, उन्हें शान से संभालना पड़ता है।"
सेलिना ने ताज को हिम्मत, गरिमा, ईमानदारी और सही के लिए आवाज उठाने का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "ताज सिर्फ पहना नहीं जाता, उसे जिया जाता है।"
हिमाचल प्रदेश में जन्मी सेलिना के पिता आर्मी में कर्नल थे और मां भी सेना में कार्यरत थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन में वह सेना में भर्ती होना चाहती थीं, लेकिन बाद में उनकी रुचि मॉडलिंग में बढ़ गई। 16 साल की उम्र में उन्हें मॉडलिंग का मौका मिला और उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2001 का खिताब जीता।
.png)