Movie prime

रोनित रॉय ने पत्नी नीलम को जन्मदिन पर दी दिल छू लेने वाली बधाई!

अभिनेता रोनित रॉय ने अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय के जन्मदिन पर एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी शादीशुदा जिंदगी की खूबसूरत यादें शामिल हैं। रोनित ने नीलम को धन्यवाद दिया और उनके साथ बिताए लम्हों को याद किया। जानें इस जोड़े की प्रेम कहानी और उनके बच्चों के बारे में।
 

रोनित रॉय का प्यार भरा संदेश

मुंबई, 11 नवंबर। अभिनेता रोनित रॉय ने अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय के जन्मदिन पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपनी जीवनसाथी को सच्चे प्यार और खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद दिया।


रोनित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी और नीलम की कई यादगार लम्हों को कैद किया गया है।


इस वीडियो में उनकी शादीशुदा जिंदगी की कई खूबसूरत झलकियां शामिल हैं। एक तस्वीर में, रोनित और नीलम एक-दूसरे के करीब खड़े होकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में, नीलम सफेद ड्रेस में हैं, जबकि रोनित पियानो पर बैठे हैं। एक अन्य तस्वीर में, दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनकी यात्रा के दौरान की तस्वीरें भी शामिल हैं।


वीडियो के साथ रोनित ने लिखा, "पूरी जिंदगी के लिए धन्यवाद। तुमने हमेशा मेरा साथ दिया और सच्चा प्यार किया। खूबसूरत यादों से भरी जिंदगी के लिए धन्यवाद। इस जन्म में मेरी होने के लिए धन्यवाद और मैं चाहता हूं कि हर जन्म में तुम मेरी ही रहो। जब से हम मिले हैं, यह पहला जन्मदिन है जब हम साथ नहीं हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि तुम हमारे बच्चों के साथ हो। हैप्पी बर्थडे, माय लव।"


रोनित रॉय ने 25 दिसंबर 2003 को नीलम सिंह (नीलम बोस रॉय) से शादी की थी। शादी से पहले, उन्होंने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया। उनके दो बच्चे हैं, बेटी आडोर (जन्म 2005) और बेटा अगस्त्य (जन्म 2007)। इस साल, उन्होंने गोवा में अपने बच्चों और करीबी परिवार के सदस्यों के साथ अपनी 20वीं शादी की सालगिरह मनाई।


यह ध्यान देने योग्य है कि नीलम बोस रॉय रोनित की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले, उन्होंने जोहाना मुमताज खान से शादी की थी, जो अधिक समय तक नहीं चली और उनका तलाक हो गया। इस शादी से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम ओना है।


OTT