राजीव खंडेलवाल ने मां की बीमारी पर जताया अफसोस, महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए की अपील
राजीव खंडेलवाल का भावुक संदेश
मुंबई, 7 मई। रियलिटी शो ‘तुम हो ना’ के आगामी एपिसोड के प्रोमो में अभिनेता और होस्ट राजीव खंडेलवाल ने अपनी मां के ओवेरियन कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों को समय पर पहचान न पाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।
राजीव ने भावुकता के साथ अपनी बात रखते हुए देश की महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की और कहा कि इस मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
एक दिल को छू लेने वाले क्षण में, उन्होंने कहा, “मैं खुद को काफी हद तक दोषी मानता हूं, क्योंकि मम्मी के जो लक्षण थे, उन्हें मैं समझ नहीं पाया।”
उन्होंने आगे कहा कि यह शो भारत की सभी महिलाओं को समर्पित है। महिलाओं से विशेष अपील करते हुए उन्होंने कहा, “यदि आपको पीठ में दर्द, भूख में कमी, पेट में सूजन, गैस की समस्या हो और ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।” उन्होंने जोर दिया कि ओवेरियन कैंसर को समय पर नियंत्रित किया जा सकता है।
भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपनी मां के लिए कुछ नहीं कर सका, लेकिन आप अपने आस-पास की महिलाओं के लिए जरूर सोच सकते हैं और उन्हें जागरूक कर सकते हैं।”
राजीव की मां का 2018 में ओवेरियन कैंसर से डेढ़ साल की लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को मां के निधन की जानकारी दी थी।
इस शो में राजीव अपनी कमजोरियों और दर्द को खुलकर साझा करते नजर आए। दर्शक और प्रतियोगी भी इस दौरान बेहद भावुक दिखे।
राजीव खंडेलवाल का यह एपिसोड महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश को समर्पित है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि किसी भी असामान्य लक्षण को हल्के में न लें और समय पर चिकित्सकीय सलाह लें।
.png)