Movie prime

रणदीप हुड्डा और पत्नी लिन ने अपनी बेटी का नाम रखा, जानें क्या है खास!

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम 'न्योमिका' रखा है। इस नाम का खुलासा उन्होंने एक विशेष अवसर पर किया, जब उनकी बेटी एक महीने की हो गई। कपल ने इस खुशी को साझा करते हुए कहा कि यह नाम उनके लिए बेहद खास है। जानें इस नाम के पीछे की कहानी और कपल की नई जिंदगी के बारे में।
 
रणदीप हुड्डा और पत्नी लिन ने अपनी बेटी का नाम रखा, जानें क्या है खास!

रणदीप और लिन की बेटी का नामकरण


मुंबई, 10 अप्रैल। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने हाल ही में अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। माता-पिता बनने के बाद से दोनों इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने अपनी खुशी को फैंस के साथ साझा किया है।


दरअसल, उनकी बेटी एक महीने की हो गई है, और इस खास अवसर पर कपल ने अपनी प्यारी बेटी का नाम 'न्योमिका हुड्डा' रखा है। इस नाम की घोषणा उन्होंने एक विशेष तरीके से की।


उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, ''अपनी बेटी का नाम रखना हमारे लिए एक बेहद खास और भावनात्मक क्षण था। जब हमने 'न्योमिका' नाम पहली बार सुना, तो हमें लगा कि यही नाम हमारी बेटी के लिए सबसे उपयुक्त है।''


कपल ने आगे कहा, ''पिछले एक महीने ने हमारी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है। यह बदलाव बेहद खूबसूरत और सुकून देने वाला है। हम अब पेरेंट्स के रूप में हर पल का आनंद ले रहे हैं और अपनी बेटी के साथ बिताए हर छोटे-बड़े लम्हे को संजो रहे हैं। यह नया सफर हमारे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।''


इस खास मौके पर उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें एक वॉइस नोट के जरिए उन्होंने अपनी बेटी को 'न्योमिका' कहकर पुकारा। 'न्योमिका' नाम रणदीप की बहन अंजलि हुड्डा ने चुना है।


रणदीप और लिन ने 10 मार्च को अपनी बेटी का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के समय रणदीप ने एक भावुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की थीं। पहली तस्वीर में रणदीप के पिता अपनी पोती को गोद में लिए हुए थे, जबकि दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट थी जिसमें नवजात बच्ची का मुट्ठी बंद हाथ दिखाई दे रहा था।


इन तस्वीरों के साथ रणदीप ने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, ''दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई। आज जब मैं खुद पिता बना हूं, तो पापा के लिए मेरा सम्मान और भी गहरा हो गया है और सबसे महत्वपूर्ण बात – लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद।''


OTT