भाग्यश्री के होली टिप्स: रंगों से बचाने के लिए जानें बेहतरीन उपाय!
भाग्यश्री के होली के लिए खास टिप्स
मुंबई, 3 मार्च। अभिनेत्री भाग्यश्री हमेशा स्वास्थ्य, फिटनेस और स्किन केयर के प्रति जागरूक रहती हैं। उन्होंने हाल ही में होली के अवसर पर लड़कियों के लिए स्किन, बाल और नाखूनों की देखभाल के कुछ उपयोगी सुझाव साझा किए।
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में, भाग्यश्री ने होली खेलते समय त्वचा, बाल और नाखूनों को रंगों से सुरक्षित रखने के सरल उपाय बताए।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "होली के रंगों का मजा तो है, लेकिन स्किन और हेयर को नुकसान से बचाने के लिए पहले से तैयारी करना आवश्यक है।" उनके द्वारा दिए गए टिप्स को कोई भी आसानी से अपना सकता है।
स्किन की सुरक्षा के लिए, होली खेलने से 20 मिनट पहले चेहरे और शरीर पर नारियल या बादाम का तेल लगाना चाहिए। इससे त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बन जाती है, जिससे रंग सीधे पोर्स में नहीं घुसते और स्किन सुरक्षित रहती है।
बालों को खुला न छोड़ें। पहले हल्का तेल या लीव-इन कंडीशनर लगाएं, फिर बालों को कसकर चोटी या जूड़ा बना लें। इससे बालों पर रंग कम लगेगा और उलझन भी नहीं होगी।
नाखूनों पर पारदर्शी नेल पॉलिश की एक कोट लगाना न भूलें। इससे नाखून और क्यूटिकल्स पर रंग नहीं चढ़ेगा और होली के बाद नाखून साफ-सुथरे रहेंगे।
संभव हो तो बिना केमिकल वाले या हल्के रंगों से होली खेलें। इससे स्किन और हेयर को कम नुकसान होता है। वृंदावन की फूलों वाली होली का आनंद लेना न भूलें, जहां केवल फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली जाती है।
उन्होंने अंत में लिखा, "सुरक्षित रहें, खुश रहें और प्यार से होली मनाएं।"
.png)