Movie prime

बोमन ईरानी ने मजाकिया अंदाज में पेश की कूटनीति, ट्रंप को दी शांति वार्ता की पेशकश!

बोमन ईरानी ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को शांति वार्ता के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने अपनी ईरानी जड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि वे, स्मृति ईरानी और अरुणा ईरानी इस वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन एक शर्त के साथ। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हल्के-फुल्के अंदाज को फैंस ने सराहा है। जानें इस वीडियो में बोमन ने क्या कहा और उनकी शर्तें क्या हैं।
 
बोमन ईरानी ने मजाकिया अंदाज में पेश की कूटनीति, ट्रंप को दी शांति वार्ता की पेशकश!

बोमन ईरानी का अनोखा वीडियो


मुंबई, 26 मार्च। अभिनेता और निर्देशक बोमन ईरानी ने हाल ही में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को हल करने के लिए एक मजेदार तरीके से अपनी बात रखी है। उन्होंने बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।


बोमन ईरानी, जो अपनी फिल्मों और वेब सीरीज में गंभीर भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, ने इस वीडियो में अपनी हास्यपूर्ण छवि को भी दर्शाया। उन्होंने अपनी ईरानी जड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन ईरानी मूल के व्यक्तियों, स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और खुद उनसे बात करना चाहते हैं, तो वे इसके लिए तैयार हैं।


इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में बोमन ने कहा कि अगर ट्रंप ईरानियों से संवाद करना चाहते हैं, तो वे, स्मृति और अरुणा शांति वार्ता के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "मैं पूरी तरह से तैयार हूं। हम शांति के लिए कुछ भी कर सकते हैं।"


हालांकि, बोमन ने एक शर्त भी रखी। उन्होंने कहा, "मेरी एक ही शर्त है कि मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा। उनका प्रतिनिधिमंडल दादर पारसी कॉलोनी आ जाए। हम उनकी पसंद के अनुसार मेहमाननवाजी करेंगे, उन्हें धनसाक और कस्टर्ड खिलाएंगे। हम एक गैस सिलेंडर का भी इंतजाम करेंगे। मुझे लगता है इससे सबकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।"


इस बीच, पश्चिम एशिया में चल रही अशांति का असर वैश्विक स्तर पर देखा जा रहा है। अमेरिका और इजरायल ईरान पर हमले कर रहे हैं, जबकि ईरान भी मध्य-पूर्व में अमेरिकी सहयोगियों के ठिकानों और तेल अवीव पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है।


बोमन ईरानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस उनकी हल्के-फुल्के अंदाज और वर्तमान स्थिति पर व्यंग्य को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह सर मजेदार', जबकि दूसरे ने कहा, 'क्या बात है।'


OTT