प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें खास तस्वीरें!

प्रियंका और निक का स्वतंत्रता दिवस समारोह
लॉस एंजेलेस, 5 जुलाई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। शनिवार को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें न्यूयॉर्क में निक के शो की झलक दिखाई गई।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में वीडियो और तस्वीरें साझा कीं, जिनमें निक का लाइव शो और आतिशबाजी का दृश्य शामिल था।
यह पावर कपल न्यूयॉर्क के समारोह में शामिल हुआ, जहां जोनास ब्रदर्स ने कार्यक्रम की शुरुआत की। वीडियो में भीड़ के बीच आतिशबाजी का शानदार नजारा देखने को मिला।
प्रियंका ने वीडियो के साथ लिखा, "सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"
एक अन्य वीडियो में, केविन और निक मंच पर परफॉर्म करते नजर आए, जबकि भीड़ उत्साह से झूम रही थी।
हाल ही में, प्रियंका और निक लंदन में विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप देखने पहुंचे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्टैंड्स से एक वीडियो और निक की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह फोन पर ध्यान दे रहे थे।
निक ने भी अपनी स्टोरी पर रॉयल बॉक्स के लिए उनके आधिकारिक निमंत्रण की तस्वीर साझा की थी। इस इवेंट में प्रियंका के 'हेड्स ऑफ स्टेट' के सह-कलाकार जॉन सीना, ओलिविया रोड्रिगो, लुई पार्टिज और शे शरियतजादे भी शामिल थे।
प्रियंका की एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ 2 जुलाई को अंग्रेजी और हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।
'हेड्स ऑफ स्टेट' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रियंका ‘नोएल बिसेट’ नाम की एक तेज-तर्रार एजेंट की भूमिका निभा रही हैं, जो अमेरिका के राष्ट्रपति विल डेरिंगर (जॉन सीना) और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क (इदरीस एल्बा) की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती हैं। फिल्म में राजनीतिक उथल-पुथल और रोमांचक घटनाओं का मिश्रण है, साथ ही कॉमेडी भी है।
इस फिल्म का निर्देशन इल्या नाइशुलर ने किया है, जिसमें कार्ला गुगिनो, जैक क्वैड, स्टीफन रूट, पैडी कॉन्सिडाइन, सारा नाइल्स जैसे सितारे भी शामिल हैं।