प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर सितारों की शुभकामनाएं: जानें क्या कहा!
मनोरंजन जगत से मोदी को बधाई
मुंबई, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस खास मौके पर कई फिल्मी सितारों ने उनसे बातचीत में शुभकामनाएं दी हैं और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
अभिनेत्री उपासना सिंह ने मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, "मैं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं भगवान का आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि हमारे प्रधानमंत्री भारत जैसे महान देश में हुए और उन्होंने इतिहास रचा है। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जानी चाहिए। मेरा मानना है कि अगर कोई व्यक्ति इतने लंबे समय तक प्रधानमंत्री है, तो निश्चित रूप से उनमें कुछ खास है। मोदी हैं तो सब कुछ संभव है।"
दीपशिखा नागपाल ने बताया कि पीएम मोदी का घर उनके ननिहाल से जुड़ा है। उन्होंने कहा, "मैं यह बताना चाहती हूं कि जहां से मोदी जी हैं, वहां मेरे नाना का घर है। मैं उन्हें जन्मदिन की बधाई देती हूं, भगवान उन्हें स्वस्थ रखे और वे हमेशा खुश रहें।"
ईशा कोप्पिकर ने भी मोदी जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आपने पिछले 25 वर्षों में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक बहुत अच्छा काम किया है। भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"
अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, "हमारी तरफ से मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे आगे भी इसी तरह अच्छे कार्य करते रहें।"
इसके अलावा, अभिनेत्री दिव्या दत्ता और गायिका पलक मुच्छल ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
.png)