पेरिस में प्रीति झंगियानी के जादुई पल: पति परवीन डबास के साथ बिताए खास अनुभव
प्रीति झंगियानी की यादगार पेरिस यात्रा
मुंबई, 15 जुलाई। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रीति झंगियानी, जो 'मोहब्बतें' जैसी फिल्म से जानी जाती हैं, हाल ही में अपने पति परवीन डबास के साथ पेरिस की यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उनके लिए कितनी खास रही। इस यात्रा में उन्हें काम के अवसर, नई मुलाकातें और कई खूबसूरत यादें मिलीं।
प्रीति ने एक इंटरव्यू में कहा कि पेरिस की यह यात्रा उनके लिए इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि इसमें उन्हें व्यक्तिगत खुशी के साथ-साथ पेशेवर अनुभव भी मिले। उन्होंने इसे एक ऐसा सफर बताया जिसमें काम और आनंद का बेहतरीन संतुलन था।
अभिनेत्री ने साझा किया, "इस यात्रा के दौरान मैंने कई महत्वपूर्ण मीटिंग्स में भाग लिया और विभिन्न देशों के लोगों से मिलने का अवसर मिला। कान्स लायंस से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होना और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव था।"
उन्होंने आगे कहा, "पेरिस में बिताई गई शामें मेरे दिल के करीब हैं। हम लगभग हर शाम एफिल टॉवर जाते थे। वहां बैठकर खाना, शानदार स्ट्रीट परफॉर्मेंस देखना, और सूर्यास्त का आनंद लेना हमारे लिए जादुई अनुभव बन गया।"
प्रीति ने कहा, "हम इस यात्रा से खूबसूरत यादें और नए अवसर लेकर लौटे। यह यात्रा व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों दृष्टिकोण से बेहद संतोषजनक रही। इन पलों को हम हमेशा याद रखेंगे।"
गौरतलब है कि प्रीति झंगियानी ने हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। 'मोहब्बतें' के अलावा, उन्होंने 'थम्मुडु', 'नरसिम्हा नायडू', 'आवारा पागल दीवाना', 'एलओसी: कारगिल' और 'आन: मेन एट वर्क' जैसी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है।
.png)