पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, अनूप जलोटा ने कहा- 'आप परमानेंट पीएम बनें'
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: सेलेब्स की शुभकामनाएं
मुंबई, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा, लोक गायिका और पद्म श्री पुरस्कार विजेता मालिनी अवस्थी, और अभिनेता गजेंद्र चौहान ने उन्हें बधाई दी।
अनूप जलोटा ने बातचीत में कहा कि पीएम मोदी के कारण विदेशों में भारतीयों को सम्मान और पहचान मिली है। उन्होंने कहा, "हमारे प्रिय मोदी जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 100 साल तक जिएं और यह गिनती आज से शुरू हो। आपने देश के लिए कई अच्छे कार्य किए हैं।"
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान लोग भारतीयों का सम्मान करते हैं। जलोटा ने कहा, "जब हम विदेश में इमिग्रेशन लाइन में खड़े होते हैं और अपना पासपोर्ट दिखाते हैं, तो उस पर 'भारत' लिखा होता है। इमिग्रेशन अधिकारी मुस्कुराते हैं और कई लोग पूछते हैं, 'मिस्टर मोदी कैसे हैं?' आपने हमारे लिए दुनिया में इज्जत कमाई है।"
उन्होंने यह भी कहा कि वे पीएम मोदी को देश का स्थायी प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। जलोटा ने कहा, "मेरा दिल चाहता है कि पीएम मोदी हमेशा हमारे प्रधानमंत्री बने रहें। हमें आपके नेतृत्व में बहुत सुरक्षा और खुशी मिलती है।"
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लिए सोहर गाए। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी समय के साथ और सक्रिय होते जा रहे हैं। मुझे याद है कि मैंने 2014 में भी उनके जन्मदिन पर गीत गाया था। उनकी ऊर्जा हर साल बढ़ती जा रही है।"
अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल में हुए विकास की सराहना की। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर का विकास और एम्स का विस्तार महत्वपूर्ण पहल हैं।"
गजेंद्र ने कहा, "आपने उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया है जो पहले नजरअंदाज किए गए थे। अब वहां ट्रेन और प्लेन पहुंच सकते हैं।"
उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में पीएम मोदी के योगदान की भी प्रशंसा की और कहा, "आपने हर राज्य में एक एम्स सुनिश्चित किया है। यह देश के लोगों की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।"
.png)