पायल रोहतगी ने इमरान खान पर किया तीखा हमला, जानें क्या कहा?
पायल रोहतगी का इमरान खान पर आरोप
मुंबई, 15 अक्टूबर। लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने वाली अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अभिनेता इमरान खान पर कड़ी टिप्पणी की है। इमरान खान हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शनों में शामिल हुए थे। पायल ने उन्हें 'बेरोजगार अभिनेता' करार देते हुए कहा कि उन्हें राजनीति की समझ नहीं है।
इमरान खान 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में यह जानकारी मिली कि वह भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि उनके पास 'ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया' (ओसीआई) है।
पायल ने एक बातचीत में कहा, "उन्हें समझना चाहिए कि ऐसी बेवकूफी भरी हरकतें नहीं करनी चाहिए। वह अमेरिकी नागरिक हैं और भारत में रहकर काम कर रहे हैं। शायद उन्होंने वीजा नहीं लिया है या उनका तलाक हो गया है।"
उन्होंने यह भी कहा, "आप विरोध प्रदर्शन में क्यों जा रहे हैं? कई बेरोजगार अभिनेता ऐसे प्रदर्शनों में इसलिए जाते हैं ताकि उन्हें थोड़ी पब्लिसिटी मिल सके।"
इससे पहले खबर आई थी कि अभिनेता को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश दिया है।
उन्हें यह आदेश इसलिए दिया गया क्योंकि उन पर अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शनों में गैर-कानूनी तरीके से शामिल होने का आरोप है।
एफआरआरओ ने कहा कि इमरान ने विरोध प्रदर्शनों में भाग लेकर 'फॉरेनर्स एक्ट' का उल्लंघन किया है।
ज्ञात हो कि इमरान खान को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद देश छोड़ने का नोटिस मिला।
.png)