परमब्रत चट्टोपाध्याय बने पिता, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

परमब्रत चट्टोपाध्याय बने पिता:
परमब्रत चट्टोपाध्याय बने पिता: बॉलीवुड की एक्ट्रेस शर्मिन सहगल के बाद, इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय भी पिता बन गए हैं। विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' में नजर आने वाले इस अभिनेता के घर एक नन्हा मेहमान आया है। इस साल की शुरुआत में ही इस कपल ने अपने फैंस को बेबी के आने की खुशखबरी दी थी, और अब उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंज रही है।
44 वर्षीय परमब्रत बने पापा
बंगाली और हिंदी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले परमब्रत चट्टोपाध्याय की पत्नी ने शादी के बाद पहले बच्चे को जन्म दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रिया ने बच्चे को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि उनके एक करीबी ने की है, जिन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
परमब्रत की पत्नी ने बेटे को दिया जन्म
परमब्रत चट्टोपाध्याय की पत्नी प्रिया ने बेटे को जन्म दिया है और दोनों ठीक हैं। प्रिया और परमब्रत ने शादी के दो साल बाद अपने बच्चे का स्वागत किया है। प्रिया एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और यह परमब्रत की दूसरी शादी है। इस कपल ने 2023 में अपने कोलकाता स्थित घर में कोर्ट मैरिज की थी।
फरवरी 2025 में दी थी गुड न्यूज
परमब्रत चट्टोपाध्याय ने अपनी पत्नी प्रिया के साथ तस्वीरें साझा कर फरवरी 2025 में बेबी के आने की खुशखबरी दी थी। 27 जून को परमब्रत अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस बार उनके जन्मदिन की खुशियां दोगुनी होंगी, क्योंकि वह अब पिता बन गए हैं।