Movie prime

दीपावली पर दादी की साड़ी पहनकर लारा राज ने मनाया खास त्योहार, जानें क्या कहा!

गायिका लारा राज ने दीपावली का त्योहार अपनी दादी की साड़ी पहनकर मनाया, जिससे उन्हें दादी की याद आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खास पल को साझा किया और अपने परिवार के कला और संगीत से जुड़े इतिहास के बारे में बताया। लारा ने 2024 में ग्लोबल गर्ल ग्रुप 'कैट्सआई' के सदस्य के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जानें उनके संगीत सफर और ग्रुप की उपलब्धियों के बारे में।
 

लारा राज का दीपावली का जश्न




मुंबई, 9 नवंबर। ग्लोबल गर्ल ग्रुप 'कैट्सआई' की गायिका लारा राज ने दीपावली का त्योहार अपने परिवार की एक विशेष परंपरा के अनुसार मनाया। इस अवसर पर लारा ने अपनी दादी की साड़ी पहनी और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की।


उन्होंने बताया कि दादी की साड़ी पहनने से उन्हें ऐसा अनुभव हुआ जैसे वह इस खास दिन पर उनके साथ हैं।


लारा ने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ''आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। मैंने अपनी दादी की साड़ी पहनी है, ताकि उनकी आत्मिक मौजूदगी को महसूस कर सकूं। सभी को प्यार और रोशनी मिले।''


लारा राज एक अमेरिकी गायिका हैं, जिन्होंने 2024 में ग्लोबल गर्ल ग्रुप 'कैट्सआई' के सदस्य के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। यह ग्रुप 2023 में आयोजित रियलिटी शो 'ड्रीम एकेडमी' के माध्यम से बना था, जिसे हाइब और गेफेन रिकॉर्ड्स ने मिलकर तैयार किया था।


इस ग्रुप में लारा के अलावा डेनिएला अवांजिनी, मैनन बैनरमैन, मेगन स्कीएन्डिएल, सोफिया लाफोर्टेजा और यूनचे जंग शामिल हैं।


लारा का परिवार कला और संगीत से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनकी मां भरतनाट्यम डांस टीचर और शेफ हैं, जबकि उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं। लारा की बड़ी बहन रिया भी एक गायिका और गीतकार हैं। लारा ने अपनी बहन के साथ मिलकर संगीत प्रोडक्शन की कला सीखी।


'कैट्सआई' के गठन की पूरी कहानी नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'पॉप स्टार एकेडमी: कैट्सआई' में दिखाई गई थी, जिसमें ऑडिशन से लेकर लड़कियों की कठिन ट्रेनिंग और ग्रुप बनने तक का सफर दर्शाया गया।


ग्रुप ने जून 2024 में अपने पहले सिंगल 'डेब्यू' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उनका गाना 'टच' रिलीज हुआ, जिसने उन्हें पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी वर्ष ग्रुप ने अपना पहला ईपी 'एसआईएस (सॉफ्ट इज स्ट्रॉन्ग)' भी लॉन्च किया।


अप्रैल 2025 में ग्रुप ने 'नार्ली' नामक गाना रिलीज किया, जो उनके दूसरे ईपी 'ब्यूटीफुल केओस' का लीड सिंगल था। इसके बाद 'गैब्रिएला' गाने ने भी काफी चर्चा बटोरी और यह बिलबोर्ड हॉट 100 की टॉप 40 लिस्ट में शामिल हुआ। ग्रुप को 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में नामांकन भी मिला, साथ ही 'कैट्सआई' को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया।


OTT