चुम दरांग के जन्मदिन पर शिल्पा शिरोडकर ने जताया प्यार, जानें खास बातें!
चुम दरांग का जन्मदिन और शिल्पा शिरोडकर का प्यार
मुंबई, 16 अक्टूबर। अभिनेत्री और 'बिग बॉस-18' की प्रतिभागी चुम दरांग आज अपने जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इस खास अवसर पर उनकी करीबी दोस्त और सह-प्रतिभागी शिल्पा शिरोडकर ने उन्हें बधाई दी।
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर चुम के साथ कई तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें 'छोटी सी पावरहाउस' और 'सबसे प्यारी और कोमल दिल वाली' बताया। उन्होंने लिखा, "मेरी प्यारी चुम, मेरी छोटी-सी पावरहाउस, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"
उन्होंने आगे कहा, "चुम, तुम्हारे दिल में बहुत सादगी और प्यार है। तुम्हें ऐसे ही चमकते और जमीन से जुड़े रहते देख मुझे गर्व होता है। भगवान करे इस साल तुम्हें ढेर सारी खुशियां मिलें और तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।"
चुम और शिल्पा की दोस्ती की शुरुआत 'बिग बॉस 18' में हुई थी, जहां दोनों के बीच गहरी और बहन जैसी बॉंडिंग देखने को मिली। फैंस ने उनकी दोस्ती को 'फ्रेंडशिप गोल्स' कहा।
शो के बाद भी दोनों एक-दूसरे से मिलती रहती हैं और सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करती हैं।
अभिनेता करणवीर मेहरा ने भी चुम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में चुम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, चुम दरांग।"
चुम दरांग 'बिग बॉस 18' के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचीं और पांचवे स्थान पर रहकर शो से बाहर हुईं। उनके और करणवीर के बीच की दोस्ती भी काफी चर्चित रही।
.png)