गुरु नानक जयंती पर सितारों ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा!
गुरु नानक देव की जयंती का उत्सव
मुंबई, 5 नवंबर। पूरे देश में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस विशेष अवसर पर कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं।
अभिनेत्री निमृत कौर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे परिवार और मेरी ओर से सभी को गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। नाम जपो, कीर्तन करो।"
प्रसिद्ध लेखक मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, "सच में सेवा में सुख है, और हर इंसान के मन में वही एक प्रकाश जगमगाता है। परम पूज्य गुरुनानक देव जी के ये वचन मानवता का मार्ग हमेशा प्रशस्त करते रहेंगे। एक ओंकार सतनाम, सतनाम श्री वाहेगुरु।"
निर्देशक अशोक ने भी अपने विचार साझा करते हुए लिखा, "गुरु नानक जी का दिव्य प्रकाश हमारे मन को शांति और सद्भाव की ओर ले जाए। उन्होंने हमें सिखाया कि सच्चा विश्वास कर्मकांडों में नहीं, बल्कि प्रेम में निहित है। विभाजन में नहीं, बल्कि एकता में है। दुनिया में कोई भी व्यक्ति भ्रम में न रहे। गुरु के बिना कोई भी पार नहीं जा सकता है। उनका शाश्वत ज्ञान हमें विनम्रता से जीने, करुणा फैलाने और प्रत्येक आत्मा में ईश्वर को देखने के लिए प्रेरित करता है। शांति वहीं से शुरू होती है, जहां अहंकार समाप्त होता है।"
अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने भी इंस्टाग्राम पर सभी को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दीं।
अभिनेता अक्षय कुमार ने एक मोशन वीडियो साझा करते हुए लिखा, "गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।"
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "गुरु प्रकाश पर्व की लख-लख बधाईयां।"
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं। वाहेगुरु सबको अच्छी सोच, मीठे बोल और सच्चे कर्म बख्शें।"
.png)