क्रिस प्रैट ने भाई कली के 50वें जन्मदिन पर लिखा दिल को छू लेने वाला संदेश
क्रिस प्रैट का भावुक संदेश
मुंबई, 29 अक्टूबर। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिस प्रैट ने अपने बड़े भाई कली प्रैट के 50वें जन्मदिन पर एक बेहद भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कली को अपना पहला नायक बताते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व के निर्माण में उनके भाई का बड़ा योगदान रहा है।
क्रिस ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके भाई और माता-पिता के साथ उनके बचपन के कुछ खास लम्हे कैद हैं।
उन्होंने बताया कि बचपन में वह अपने भाई कली को अपना आदर्श मानते थे और उनके कपड़े पहनने का भी शौक रखते थे, क्योंकि उनमें एक खास खुशबू होती थी। क्रिस ने कली की तारीफ करते हुए उन्हें एक अद्भुत कलाकार और एक बेहतरीन इंसान बताया।
उन्होंने लिखा, "मेरे बड़े भाई को 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरे नायक, कली प्रैट। जब मैं छोटा था, तो मैं हमेशा कली जैसा बनना चाहता था। वह जब अपने कपड़े छोड़ देते थे, तो मैं उन्हें पहन लेता था, क्योंकि उनमें बहुत अच्छी खुशबू होती थी।"
क्रिस ने कहा, "मैंने उन्हें बहुत मानता था। उन्होंने क्रिसमस नाटक में 'बू बियर' का किरदार निभाया था, जिसने मुझे एक्टर बनने की प्रेरणा दी। सच में, आज जो कुछ भी हूं, उसमें मेरे भाई का योगदान है।"
कली को एक बेहतरीन कलाकार, कारीगर और पिता बताते हुए क्रिस ने कहा कि उन्होंने सेना में सेवा की और अपने समुदाय की मदद की। लेकिन असली बात यह है कि वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं।
क्रिस ने कहा, "मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, भाई। शायद जितना मैं तुम्हें बताता हूं, उससे कहीं अधिक। तुम मेरे पहले हीरो थे। इस धरती पर पचास साल पूरे होने पर मैं आभारी हूं कि मैं तुम्हारा छोटा भाई हूं। जन्मदिन मुबारक हो भाई।"
.png)