क्या है शबाना आजमी और विक्की कौशल की पुरानी तस्वीर का राज़? जानें मजेदार किस्सा!
शबाना आजमी और विक्की कौशल की मजेदार तस्वीर
मुंबई, 6 मई। प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी ने मंगलवार की रात एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वे अभिनेता विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों हल्के-फुल्के मूड में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर में शबाना कुछ ऐसा कहती नजर आ रही हैं, जिसे सुनकर विक्की मुस्कुराते हुए शरमा जाते हैं। शबाना आजमी ने गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और उनके बालों में फूल भी लगे हैं। वहीं, विक्की कौशल टक्सीडो में बेहद आकर्षक लग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए शबाना ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मैं ऐसा क्या कह रही थी कि तुम इतने शरमा गए?"
विक्की कौशल के करियर की बात करें, तो उन्होंने 2015 में नीरज घायवान की फिल्म 'मसान' से मुख्य अभिनेता के रूप में पहचान बनाई। इस फिल्म का प्रीमियर कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में हुआ था और इसे समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी।
इसके बाद 'राजी', 'संजू', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'सरदार उधम सिंह', 'सैम बहादुर' और हाल ही में आई 'छावा' जैसी फ़िल्मों ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए और इंडस्ट्री में एक बेहतरीन और वर्सेटाइल अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने में मदद की।
विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को अभिनेत्री कैटरीना कैफ से राजस्थान में शादी की थी। नवंबर 2025 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने।
वहीं, शबाना आजमी पिछले पांच दशकों से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं और उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उन्होंने निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'अर्थ', 'मंडी', 'पार', 'फ़ायर', 'मासूम' और कई अन्य फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दीं, जिनके लिए उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।
शबाना आज़मी की शादी मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर से हुई है।
.png)