Movie prime

क्या है विवाद? सिंगर बादशाह का 'टटिहरी' गाना यूट्यूब से क्यों हटाया गया?

पंजाबी गायक बादशाह का नया गाना 'टटिहरी' विवादों में घिर गया है। गाने में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के चलते हरियाणा महिला आयोग ने समन जारी किया है। इसके बाद, गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जानें इस मामले में और क्या हो रहा है।
 
क्या है विवाद? सिंगर बादशाह का 'टटिहरी' गाना यूट्यूब से क्यों हटाया गया?

सिंगर बादशाह के खिलाफ कार्रवाई




मुंबई, 7 मार्च। पंजाबी गायक बादशाह विवादों में घिर गए हैं। उनके गाने 'टटिहरी' में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के चलते हरियाणा महिला आयोग ने पहले ही समन जारी किया था। अब, इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।


हरियाणा में इस गाने के खिलाफ पहले ही पंचकूला और जींद में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसके अलावा, गायक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।


हरियाणा पुलिस ने बताया कि बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्हें पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस भी दिया गया है। पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से विवादित गाने 'टटिहरी' को हटाने का आदेश दिया है।


सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए हरियाणा पुलिस ने गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ कार्रवाई की है। अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस गाने से संबंधित वीडियो हटाने के प्रयास जारी हैं।


पंचकूला पुलिस ने बादशाह के हालिया गाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है ताकि वह देश से भाग न सकें। पुलिस ने पहले ही गाने के निर्माताओं से वीडियो हटाने का अनुरोध किया था। बादशाह के खिलाफ मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 296 और इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।


पुलिस के अनुसार, वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा, 'बादशाला' जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। गाने में महिलाओं और लड़कियों के प्रति अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है।


पंचकूला पुलिस ने बादशाह की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कई टीमें गठित की हैं, जो विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।


OTT