Movie prime

क्या है विनीत कुमार सिंह का सफर? जानें उनकी यात्रा के अनुभव और स्थानीय संस्कृति से जुड़ने की कहानी!

अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने हाल ही में मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में यात्रा की। उन्होंने स्थानीय संस्कृति, खानपान और धार्मिक स्थलों का अनुभव साझा किया। विनीत का मानना है कि हर शहर की अपनी कहानी होती है, और वह इन कहानियों को जीने में विश्वास रखते हैं। जानें उनकी यात्रा के अनुभव और कैसे ये उन्हें एक बेहतर इंसान और कलाकार बनाते हैं।
 
क्या है विनीत कुमार सिंह का सफर? जानें उनकी यात्रा के अनुभव और स्थानीय संस्कृति से जुड़ने की कहानी!

विनीत कुमार सिंह की यात्रा: संस्कृति और आध्यात्म का संगम




मुंबई, 20 मई। अभिनेता विनीत कुमार अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कभी भी अपने आप को केवल कैमरे और सेट तक सीमित नहीं रखा। जहां भी उनकी शूटिंग होती है, वह वहां की संस्कृति, लोगों, खानपान और धार्मिक स्थलों को समझने का प्रयास करते हैं। वर्तमान में, विनीत मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में अपने काम के सिलसिले में यात्रा कर रहे हैं।


हाल ही में, उन्होंने ग्वालियर, दतिया और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। इसके अलावा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भी उन्होंने समय बिताया। इन अनुभवों की झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें स्थानीय संस्कृति और सादगी का अद्भुत चित्रण देखने को मिला। कहीं वह स्थानीय ढाबों में भोजन करते नजर आए, तो कहीं मंदिरों में पूजा करते दिखाई दिए।


विनीत कुमार ने कहा, "जिंदगी एक खूबसूरत सफर है, इसलिए मैं इसे पूरी तरह से जीने में विश्वास करता हूं। मैंने अपनी यात्रा के दौरान स्थानीय व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। मेरा मानना है कि किसी भी शहर को सही तरीके से समझने के लिए वहां के लोगों और उनके खानपान को जानना आवश्यक है।"


उन्होंने आगे कहा, "राजस्थान में मैंने कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का दौरा किया, जैसे खाटू श्याम जी मंदिर, सालासर बालाजी मंदिर और करणी माता मंदिर। जब मैं मध्य प्रदेश के ग्वालियर और दतिया पहुंचा, तो वहां मैंने पीताबंरा पीठ के दर्शन भी किए। इसके अलावा, आगरा जाकर मैंने ताज महल को भी नजदीक से देखा।"


अपनी यात्राओं के अनुभव साझा करते हुए विनीत ने कहा, "जब भी मैं किसी शहर में शूटिंग करता हूं, तो वहां के लोगों से मिलना, उनकी बातें सुनना और उनकी जिंदगी को समझना मुझे बहुत पसंद है। हर शहर की अपनी एक अलग कहानी होती है, और मुझे इन कहानियों को जीना अच्छा लगता है।"


उन्होंने यह भी कहा, "शूटिंग के दौरान जब भी मुझे समय मिलता है, मैं आसपास की जगहों को देखने निकल जाता हूं। नए लोगों से मिलना और नई यादें बनाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। ये अनुभव मुझे एक बेहतर इंसान और कलाकार बनने में मदद करते हैं।"


OTT