क्या है निधि झा और यश कुमार की प्रेम कहानी? जानिए उनके वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई!
निधि झा का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल
मुंबई, 29 मार्च। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा निधि झा इन दिनों अपने एक वीडियो के चलते चर्चा में हैं। यह वीडियो उनके रोमांटिक अंदाज को दर्शाता है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। फैंस उनकी इस अदाकारी की जमकर सराहना कर रहे हैं।
निधि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह 90 के दशक के लोकप्रिय गाने 'परदेसी परदेसी' पर रील बनाते हुए नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशन इस गाने के इमोशनल मूड को बखूबी दर्शाते हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
इस वीडियो में निधि ने पीच रंग की कुर्ती पहनी है, जो उन पर बहुत अच्छी लग रही है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक बन गया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने अपने पति यश कुमार के लिए प्यार भरे शब्द लिखे हैं, ''आप मेरे दिल का सबसे खास हिस्सा हैं, हम आपको बहुत प्यार करते हैं यश कुमार।''
निधि और यश की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। इनकी पहली मुलाकात 2016 में फिल्म 'इंडिया वर्सेस पाकिस्तान' के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। उस समय यश पहले से शादीशुदा थे, और उनकी पहली पत्नी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह थीं। इस रिश्ते को लेकर काफी विवाद भी उठे, और निधि पर घर तोड़ने के आरोप भी लगे।
हालांकि, समय के साथ परिस्थितियाँ बदलीं और 2018 में यश और अंजना का तलाक हो गया। इसके बाद निधि और यश का रिश्ता खुलकर सामने आया। दोनों ने कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया और अंततः 2022 में शादी कर ली। शादी के बाद से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।
--News Media
पीके/एएस
.png)