Movie prime

क्या है अक्षरा सिंह और परितोष त्रिपाठी की 16 साल पुरानी दोस्ती की कहानी?

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने पुराने दोस्त परितोष त्रिपाठी के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी 16 साल पुरानी दोस्ती का जिक्र किया है। अक्षरा ने परितोष की कला की तारीफ करते हुए कहा कि उनके शब्द लोगों के दिलों को छूते हैं। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे परितोष के शो को जरूर देखें, जो केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अनुभव है। जानें इस खूबसूरत दोस्ती की कहानी के बारे में।
 
क्या है अक्षरा सिंह और परितोष त्रिपाठी की 16 साल पुरानी दोस्ती की कहानी?

अक्षरा सिंह ने साझा की दोस्ती की खूबसूरत यादें




मुंबई, 9 अप्रैल। मनोरंजन की दुनिया में कुछ रिश्ते समय के साथ और भी मजबूत होते हैं। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पुराने मित्र और प्रसिद्ध कॉमेडियन-अभिनेता परितोष त्रिपाठी के लिए एक भावुक पोस्ट साझा की।


अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह परितोष त्रिपाठी के कवि सम्मेलन के मंच पर नजर आ रही हैं। उन्होंने इस मौके पर गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई है और सादगी से कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी 16 साल पुरानी दोस्ती का जिक्र करते हुए एक प्यारा कैप्शन भी लिखा।


उन्होंने लिखा, ''यह केवल एक मंच पर आयोजित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हमारी दोस्ती का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो अब लोगों के सामने आ रहा है। जो कहानियां कभी कागज पर लिखी जाती थीं, वे अब मंच और पर्दे पर जीवंत हो रही हैं। यह शो कभी हंसी लाता है, तो कभी आंखों में आंसू भी। इसमें भावनाओं का पूरा सफर छिपा हुआ है।''


अक्षरा ने परितोष त्रिपाठी की प्रशंसा करते हुए उन्हें जज्बातों की आवाज बताया। उन्होंने कहा, ''आपके शब्द उन भावनाओं को व्यक्त कर देते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नहीं कह पाते। आपकी कला केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों के दिलों को भी छूती है।''


अक्षरा ने आगे लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि शो का हर शब्द दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगा। मैं आपके लिए दिल से दुआ करती हूं कि आपके हर अल्फाज पर तालियां बजे और हर एहसास लोगों तक पहुंचे।"


अंत में, अक्षरा सिंह ने अपने फैंस और दर्शकों से अपील की कि वे इस शो को अवश्य देखें। उन्होंने कहा, "यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है, जिसे महसूस किया जाना चाहिए।''


OTT