Movie prime

क्या शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का परिवार अब पूरा हो गया है? जानें क्या कहा मीरा ने!

मीरा राजपूत ने हाल ही में करीना कपूर के शो में अपने और शाहिद कपूर के परिवार के बारे में अटकलों को समाप्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अब तीसरा बच्चा नहीं चाहते और उनका परिवार पूरा है। इस बातचीत में करीना ने मीरा से अजीब अफवाहों के बारे में भी पूछा, जिससे शो में मजेदार पल बने। जानें इस दिलचस्प बातचीत के बारे में और भी जानकारी!
 

मीरा राजपूत ने परिवार बढ़ाने की अटकलों पर लगाई रोक




मुंबई, 30 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने परिवार में विस्तार की अटकलों को समाप्त कर दिया है। मीरा ने स्पष्ट किया है कि वह और शाहिद अब तीसरा बच्चा नहीं चाहते और उनका परिवार अब पूरा हो चुका है।


हाल ही में मीरा करीना कपूर खान के लोकप्रिय चैट शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' में शामिल हुईं, जहां दोनों ने शादी, रिश्तों और अपने व्यक्तिगत जीवन पर खुलकर चर्चा की। शो के आगामी एपिसोड के प्रोमो में मीरा और करीना के बीच की मजेदार बातचीत का एक झलक देखने को मिला।


प्रोमो में करीना ने मीरा से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में अब तक की सबसे अजीब अफवाह कौन-सी सुनी है। इस पर मीरा ने बताया कि उनके और शाहिद के तीसरे बच्चे को लेकर अक्सर बातें होती हैं। करीना ने मजाक में कहा, 'हो भी सकता है।' इस पर मीरा ने तुरंत उत्तर दिया, 'बिल्कुल नहीं, हमारा परिवार पूरा हो चुका है।'


इससे पहले करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीरा के साथ एक तस्वीर साझा की थी और उन्हें एक प्यारी इंसान बताया था। मीरा ने करीना की पोस्ट को रीशेयर करते हुए शो में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया।


मीरा और करीना की यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा का विषय बनी है, क्योंकि करीना कपूर और शाहिद कपूर एक समय में रिलेशनशिप में थे। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में काफी चर्चित रही है। उनकी पहली मुलाकात साल 2004 में फिल्म 'फिदा' के सेट पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'चुप चुप के', '36 चाइना टाउन' और 'जब वी मेट' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।


हालांकि, साल 2007 में 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान उनका रिश्ता समाप्त हो गया।


करीना ने अक्टूबर 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की और उनके दो बेटे हैं, तैमूर और जहांगीर। वहीं, शाहिद कपूर ने जुलाई 2015 में मीरा राजपूत से विवाह किया और उनके भी दो बच्चे हैं, बेटी मीशा और बेटा जैन।


OTT