Movie prime

क्या वत्सल और इशिता ने एयरपोर्ट पर सस्ती खाने-पीने की चीजों का किया स्वागत?

प्रसिद्ध टीवी जोड़ी वत्सल शेठ और इशिता दत्ता ने हाल ही में एयरपोर्ट पर सस्ती खाने-पीने की चीजों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने 'उड़ान यात्री कैफे' का जिक्र किया, जो यात्रियों को कम कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराता है। जानें इस पहल के बारे में और कैसे यह एयरपोर्ट पर महंगे खान-पान की समस्याओं को हल करने में मदद कर रहा है।
 
क्या वत्सल और इशिता ने एयरपोर्ट पर सस्ती खाने-पीने की चीजों का किया स्वागत?

एयरपोर्ट पर सस्ती खाने-पीने की चीजें




मुंबई, 13 मई। प्रसिद्ध टीवी जोड़ी वत्सल शेठ और इशिता दत्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने खास पलों की झलकियां साझा करते हैं। हाल ही में, इस कपल ने एयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।


इशिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह और वत्सल मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों 'उड़ान यात्री कैफे' में जाते हैं और कैफे के बाहर लगे रेट-चार्ट को दिखाते हैं, जिसमें चाय, कॉफी और समोसे जैसी चीजों की कीमतें दर्शाई गई हैं।


वीडियो में वत्सल कॉफी लेते हैं, जबकि इशिता ने दो पानी की बोतलें खरीदीं, जिसके लिए उन्होंने केवल 20 रुपए खर्च किए।


इस वीडियो में वत्सल ने कहा, "सरकार ने यह बहुत अच्छा काम किया है क्योंकि कई लोग एयरपोर्ट पर महंगी चीजों की शिकायत करते थे। इतनी कम कीमतों पर सामान मिलना वाकई अद्भुत है।"


इशिता ने वीडियो के साथ लिखा, "क्या आपको पता है? उड़ान यात्री कैफे।"


गौरतलब है कि 'उड़ान यात्री कैफे' नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य हवाई अड्डों पर यात्रियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। यह योजना मार्च 2026 तक देश के 11 प्रमुख हवाई अड्डों पर लागू की जाएगी, जहां स्नैक्स की कीमतें 10-20 रुपए से शुरू होती हैं।


इस योजना का पहला कैफे दिसंबर 2024 में कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खोला गया था। इसके बाद इसे अन्य शहरों जैसे पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा, ईटानगर, हैदराबाद और लखनऊ में भी स्थापित किया गया है।


यह पहल एयरपोर्ट पर महंगे खान-पान की समस्याओं को हल करने और यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए की गई है।


OTT