क्या जय भानुशाली हैं सिंगल? जानें उनकी बेटी तारा के बारे में दिलचस्प बातें!
जय भानुशाली का निजी जीवन: बेटी तारा और सिंगल स्टेटस
मुंबई, 11 जुलाई। टीवी के जाने-माने अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली ने हाल ही में अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। पत्नी माही विज से आधिकारिक रूप से अलग होने के बाद, उन्होंने बताया कि उनकी बेटी तारा किसके साथ रहती है। इसके साथ ही, उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर मजेदार तरीके से जवाब देकर फैंस का दिल जीत लिया।
जय भानुशाली ने अपने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' (एएमए) सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, "तारा किसके साथ रहती है?"
इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "तारा ज्यादातर अपनी मम्मी के पास रहती है और कभी-कभी मेरे पास भी आती है।"
एक अन्य फैन ने पूछा, "क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड है?" इस पर जय ने अपने खास कॉमिक अंदाज में कहा, "क्यों दुखती नस दबा रहे हो... इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं।"
जय भानुशाली के इस मजेदार जवाब से यह स्पष्ट हो गया कि वह फिलहाल सिंगल हैं। उन्होंने खुद की तुलना बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से की, जिन्हें इंडस्ट्री के सबसे चर्चित बैचलर्स में गिना जाता है।
गौरतलब है कि जय भानुशाली और माही विज ने 2011 में शादी की थी, और इसी साल दोनों ने अपने अलग होने की घोषणा की। हालांकि, वे अपनी बेटी तारा की परवरिश एक साथ कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उसके साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें साझा करते हैं।
हाल ही में, तारा अपनी मां माही विज के साथ दुबई गई थीं। माही ने अपनी बेटी को एक मिनी कूपर कार भी गिफ्ट की, जो काफी चर्चा में रही।
.png)