क्या कुशाल टंडन ने श्रेया कालरा से फ्लर्ट किया? बहन टीना ने किया खुलासा
कुशाल टंडन पर लगे आरोप और बहन का बचाव
मुंबई, 11 जुलाई। 'लॉक अप: सच या सजा' की प्रतिभागी श्रेया कालरा ने आरोप लगाया है कि अभिनेता कुशाल टंडन ने अभिनेत्री शिवांगी जोशी के साथ रिश्ते में होने के बावजूद उनसे फ्लर्ट किया। इस पर कुशाल की बहन, टीना टंडन ने अपने भाई का समर्थन किया।
टीना ने लोगों से अपील की कि, "जब तक दोनों पक्षों की बात न सुनी जाए, तब तक कोई निष्कर्ष न निकाला जाए।" कुशाल इस समय रियलिटी शो 'अलायंस' में भाग ले रहे हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने "बरसातें-मौसम प्यार का" के प्रोमो की शूटिंग की।
श्रेयाने यह भी कहा कि जब उन्हें कुशाल और शिवांगी के रिश्ते का पता चला, तो उन्होंने खुद को पीछे हटा लिया। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए, उन्होंने शिवांगी को अपना फोन दिखाया।
टीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अफवाहें हमेशा चलती रहती हैं, लेकिन सच हमेशा मजबूत होता है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं आमतौर पर ऐसी बातों पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहती, लेकिन हाल ही में मेरे भाई कुशाल और उनके पुराने रिश्ते के बारे में जो बातें कही गई हैं, वे सच नहीं हैं।"
टीना ने कहा, "चूंकि वह अभी शो में हैं और खुद जवाब नहीं दे सकते, इसलिए मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वे बिना दोनों पक्षों की बात सुने कोई राय न बनाएं। निष्पक्षता वहीं से शुरू होती है।"
कुशाल ने 2025 में सोशल मीडिया पर यह घोषणा की थी कि वह और शिवांगी अलग हो गए हैं, लेकिन बाद में उन्होंने वह पोस्ट हटा दिया। दोनों ने "बरसातें – मौसम प्यार का" शो में काम करते हुए एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। वर्तमान में, कुशाल 'अलायंस' में हैं, जबकि शिवांगी और श्रेया 'लॉक अप 2' में भाग ले रही हैं।
.png)