क्या आप जानते हैं स्टेबिन और नूपुर सेनन की लव स्टोरी का दिलचस्प सफर?
स्टेबिन और नूपुर की प्रेम कहानी
मुंबई, 24 सितंबर। गायक स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी अनोखी प्रेम कहानी साझा की। स्टेबिन ने बताया कि उन्होंने पहली बार 2016 में नूपुर को कोलैब के लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा, "हम दोनों को संगीत से गहरा लगाव था। नूपुर एक क्लासिकल ट्रेन सिंगर हैं, जबकि मैंने कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है, लेकिन मैं गाना पसंद करता था।"
स्टेबिन ने आगे बताया, "इंस्टाग्राम पर हम एक-दूसरे के काम की सराहना करते-करते बातचीत करने लगे। मैंने नूपुर को 2016 में कोलैब के लिए डायरेक्ट मैसेज किया था, तब वह यूट्यूबर थीं।"
नूपुर ने खुलासा किया कि उन्होंने स्टेबिन का मैसेज लगभग चार साल तक नजरअंदाज किया। 2020 में जब उन्होंने स्टेबिन का गाना 'मेरा दिल भी कितना पागल है' का कवर सुना, तब पहली बार उनकी आवाज सुनी और उन्हें यह बहुत पसंद आई। नूपुर ने कहा, "उस समय मैं सिंगल थी और एक दिन मैंने इंस्टाग्राम पर स्टेबिन का मैसेज देखा। उनके मैसेज में एक अलग वाइब और ऊर्जा थी, इसलिए मैंने जवाब दिया और हमारी बातचीत शुरू हो गई। वह मुझे गानों के वॉइस नोट भेजते थे, जो मुझे बहुत पसंद आते थे।"
नूपुर सेनन और प्रसिद्ध गायक स्टेबिन बेन ने जनवरी 2026 में उदयपुर में शादी की। यह भव्य समारोह उदयसागर झील के किनारे स्थित रेफल्स होटल में आयोजित हुआ।
इस जोड़े ने दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से विवाह किया। पहले 10 जनवरी 2026 को उन्होंने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से सफेद गाउन और सूट पहनकर वाइट वेडिंग की। इसके बाद पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की, जिसमें नूपुर ने पीच और ऑरेंज रंग का खूबसूरत डुअल-टोन लहंगा पहना।
.png)