Movie prime

क्या आप जानते हैं भारत की कौन सी आइसक्रीम ने TasteAtlas की सूची में जगह बनाई?

गर्मी की तपिश में आइसक्रीम हर किसी की पसंदीदा मिठाई है। भारतीय आइसक्रीमों ने अपनी अनोखी विशेषताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की है। प्रसिद्ध फूड गाइड 'TasteAtlas' ने अपनी '2025 की 100 सर्वश्रेष्ठ आइसक्रीम' सूची में भारत की पांच आइसक्रीमों को शामिल किया है। जानें कौन सी हैं ये आइसक्रीम और उनके अनोखे फ्लेवर, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की कहानियाँ बयां करते हैं।
 
क्या आप जानते हैं भारत की कौन सी आइसक्रीम ने TasteAtlas की सूची में जगह बनाई?

भारत की आइसक्रीम जो बनीं वैश्विक पहचान

5 Indian Ice Creams Among TasteAtlas

भारत की आइसक्रीम का वैश्विक स्तर पर सम्मान: गर्मियों की तपिश हो या मीठे का मन, आइसक्रीम हर किसी की पसंदीदा मिठाई है। दुनियाभर में हर साल अनेक प्रकार की आइसक्रीम बनाई जाती हैं, लेकिन कुछ खास फ्लेवर ऐसे होते हैं जो सिर्फ स्वाद में नहीं, बल्कि यादों में भी बस जाते हैं। भारतीय आइसक्रीमों ने अपनी अनोखी विशेषताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की है। प्रसिद्ध फूड गाइड 'TasteAtlas' ने अपनी '2025 की 100 सर्वश्रेष्ठ आइसक्रीम' सूची में भारत की पांच आइसक्रीमों को शामिल किया है। ये आइसक्रीम न केवल स्वाद में अद्वितीय हैं, बल्कि इनमें भारतीय संस्कृति और परंपरा की कहानियाँ भी छिपी हैं। आइए जानते हैं उन पांच आइसक्रीम ब्रांड्स के बारे में जिन्होंने भारतीय मिठास को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।


भारत की पांच आइसक्रीम जो बनीं वैश्विक सूची का हिस्सा-


1. के रुस्तम एंड कंपनी का 'मैंगो आइसक्रीम सैंडविच' – स्थान: 22वां


क्या आप जानते हैं भारत की कौन सी आइसक्रीम ने TasteAtlas की सूची में जगह बनाई?


1953 में मुंबई के चर्चगेट में स्थापित 'के रुस्तम एंड कंपनी' एक पारसी आइसक्रीम पार्लर है। यह अपने कागज़ी पतले वेफर में परोसे जाने वाले आइसक्रीम सैंडविच के लिए प्रसिद्ध है।


इसका सबसे लोकप्रिय फ्लेवर है - मैंगो आइसक्रीम सैंडविच, जिसे गर्मियों में खाने के लिए लोग घंटों कतार में खड़े रहते हैं। इसकी खासियत इसका देसी आम का गाढ़ा स्वाद और हाथ से बनी मलाईदार टेक्सचर है।


मैंगो आइसक्रीम सैंडविच की विशेषता-


इस आइसक्रीम की विशेषता है इसका पारंपरिक तरीका, बिना मशीन के तैयार की गई आइसक्रीम, जिसे कुरकुरे वेफर में परोसा जाता है।


2. पब्बा आइसक्रीम की ‘गड़बड़’ – स्थान: 33वां


क्या आप जानते हैं भारत की कौन सी आइसक्रीम ने TasteAtlas की सूची में जगह बनाई?


कर्नाटक के मंगलुरु में 'गड़बड़' आइसक्रीम की पहचान बन चुकी है। पब्बा आइसक्रीम पार्लर में इसकी शुरुआत हुई और यह जल्द ही लोकल से ग्लोबल बन गई। इसे एक लंबी पारदर्शी गिलास में परोसा जाता है, जिसमें जेली, सूखे मेवे, कटे फल और तीन प्रकार की आइसक्रीम होती है।


'गड़बड़' आइसक्रीम की खासियत


जानिए क्यों है खास


गड़बड़ आइसक्रीम की खूबी है इसमें मौजूद मिश्रित भारतीय मिठाइयों की झलक। टेक्सचर और स्वाद का अद्भुत मेल। हर परत में नया स्वाद।


3. नेचुरल्स की 'टेंडर कोकोनट आइसक्रीम' – स्थान: 40वां


क्या आप जानते हैं भारत की कौन सी आइसक्रीम ने TasteAtlas की सूची में जगह बनाई?


1984 में मुंबई के जुहू में शुरू हुआ 'नेचुरल्स' ब्रांड आज पूरे देश में प्रसिद्ध है। इनकी खासियत है, कोई प्रिजर्वेटिव नहीं, सिर्फ ताजे फल और दूध से बनी आइसक्रीम। इसका सबसे लोकप्रिय फ्लेवर है टेंडर कोकोनट, जिसे खाने के बाद हर कोई कहता है - 'यही है असली नारियल का स्वाद'।


टेंडर कोकोनट की अनोखी बातें


टेंडर कोकोनट आइसक्रीम की खूबी है इसकी सादगी में दमदार स्वाद। हेल्दी और शुद्ध सामग्री का उपयोग।


छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पसंद।


4. अप्सरा आइसक्रीम की ‘गुआवा डिलाइट’ – स्थान: 61वां


क्या आप जानते हैं भारत की कौन सी आइसक्रीम ने TasteAtlas की सूची में जगह बनाई?


1971 में मुंबई में शुरू हुआ 'अप्सरा आइसक्रीम' ब्रांड फलों से तैयार किए गए देसी फ्लेवर के लिए जाना जाता है। गुआवा डिलाइट में अमरुद का स्वाद, नमक-मिर्च का हल्का तड़का और स्लशी टेक्सचर इसे एकदम यूनिक बनाते हैं।


गुआवा डिलाइट आइसक्रीम की खासियत


गुआवा डिलाइट आइसक्रीम देसी फल का देसी अंदाज के तौर पर लोगों की पसंदीदा बनी हुई है। इसमें नो केमिकल्स, नो आर्टिफिशियल फ्लेवर,


बच्चों और युवाओं के बीच सुपरहिट हो चुकी है।


5. कॉर्नर हाउस की 'डेथ बाय चॉकलेट' – स्थान: 80वां


क्या आप जानते हैं भारत की कौन सी आइसक्रीम ने TasteAtlas की सूची में जगह बनाई?


बेंगलुरु स्थित कॉर्नर हाउस ब्रांड की यह डिश किसी चॉकलेट लवर के लिए एक सपना है। इसमें चॉकलेट स्पंज केक, चॉकलेट आइसक्रीम, चॉकलेट सिरप, नट्स और चेरी होती है। यानी हर बाइट में मीठे की गहराई।


डेथ बाय चॉकलेट की खूबियां


Death by Chocolate आइसक्रीम डार्क डेज़र्ट लवर्स के लिए परफेक्ट है।


जिसमें लाजवाब इंग्रीडिएंट्स का संतुलन, इंटेंस चॉकलेटी स्वाद, हर परत में कुछ खास और अलग टेस्ट का सरप्राइज जैसी खूबियां इस आइसक्रीम को बेहद पापुलर बनाती हैं।


TasteAtlas की इस सूची में केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की बेहतरीन आइसक्रीमों को भी शामिल किया गया है। ये हैं -


1- Fior di Latte Gelato इटली


2 - Dondurma (Turkish Stretchy Ice Cream) तुर्की


3 - Helado de Dulce de Leche अर्जेंटीना


4- French Vanilla फ्रांस


5- Pistachio Gelato इटली


इन वैश्विक फ्लेवरों के बीच भारत की 5 आइसक्रीमों का स्थान पाना, भारतीय स्वाद और नवाचार की जीत है।


भारत में आइसक्रीम का इतिहास


भारत में आइसक्रीम की शुरुआत ब्रिटिश काल में हुई, जब अंग्रेजी अधिकारी बर्फ और मीठे दूध से बनी ठंडी मिठाइयों को लंदन से भारत लाए। लेकिन इसका औद्योगिक उत्पादन 1950 के दशक में शुरू हुआ।


भारत की पहली व्यावसायिक आइसक्रीम ब्रांड


भारत की पहली आइसक्रीम थी 'Joy Ice Cream'। जिसकी शुरुआत 1940 के दशक में बेंगलुरु से हुई थी।


इसके बाद Kwality Walls (1956), Amul (1970s) जैसे ब्रांड्स आए और आइसक्रीम आम आदमी की थाली का हिस्सा बन गई। वहीं आज भारत में कई बड़े और छोटे ब्रांड्स आइसक्रीम बना रहे हैं। कुछ प्रमुख नाम हैं-


Amul जो भारत का सबसे बड़ा डेयरी ब्रांड है, जो कई तरह की आइसक्रीम बेचता है


Mother Dairy- दिल्ली NCR में लोकप्रिय


Vadilal- गुजरात से शुरू होकर अब देशभर की पॉपुलर ब्रांड।


Havmor- गुजरात की पहचान।


Cream Bell: निजी और प्रीमियम फ्लेवर की एक बड़ी चेन।


भारत में हेल्दी ऑप्शन्स की ओर बढ़ रही आइसक्रीम


जैसे-जैसे लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग हो रहे हैं, वैसे-वैसे अब आइसक्रीम भी अपने कस्टमर्स की जरूरत को देखते हुए हेल्दी ऑप्शन्स की ओर बढ़ रही है जैसे-


लो-शुगर आइसक्रीम, डेयरी-फ्री (प्लांट-बेस्ड) आइसक्रीम, प्रोटीन युक्त आइसक्रीम आदि। भारत की इन पारंपरिक और नई आइसक्रीमों ने साबित कर दिया है कि स्वाद और स्वास्थ्य का मेल भी संभव है। भारतीय आइसक्रीमों की यह वैश्विक सफलता केवल स्वाद की नहीं, परंपरा और नवाचार की भी कहानी है। जब के रुस्तम की मैंगो आइसक्रीम सैंडविच या गड़बड़ जैसे फ्लेवर TasteAtlas की सूची में जगह बनाते हैं, तो यह भारत की विविधता और रचनात्मकता की जीत है।


आज जब दुनिया हेल्दी, देसी और प्राकृतिक फ्लेवरों की ओर बढ़ रही है, तब भारत की आइसक्रीम ब्रांड्स इस दौड़ में सबसे आगे हैं।


OTT