Movie prime

क्या आप जानते हैं? एक साथ मनाए जा रहे हैं कई त्योहार, सुनील लहरी ने दी शुभकामनाएं!

भारत में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर कई त्योहार एक साथ मनाए जा रहे हैं। अभिनेता सुनील लहरी ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और त्योहारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, आंध्र प्रदेश में उगादी, और सिंधी समुदाय में चेटीचंद का उत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ ही, चैत्र नवरात्रि और ईद का भी जश्न है। जानें इन त्योहारों का महत्व और सुनील लहरी का संदेश।
 
क्या आप जानते हैं? एक साथ मनाए जा रहे हैं कई त्योहार, सुनील लहरी ने दी शुभकामनाएं!

त्योहारों का महत्व समझाते सुनील लहरी


मुंबई, 19 मार्च। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर भारत में कई प्रमुख त्योहार एक साथ मनाए जा रहे हैं। इस खास मौके पर प्रसिद्ध अभिनेता सुनील लहरी ने देशवासियों को त्योहारों के महत्व के बारे में बताया और शुभकामनाएं दीं।


अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, "आज हमारे देश में एक साथ कई पर्व मनाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र और उसके आस-पास के क्षेत्रों में 'गुड़ी पड़वा' का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 'उगादी' का पर्व भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सिंधी समुदाय चेटीचंद का त्योहार मना रहा है, जबकि देशभर में ईद का जश्न भी है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी हो गई है।"


उन्होंने आगे कहा कि हम सभी मिलकर इन त्योहारों का जश्न मना रहे हैं, जो दुनिया को जलन का कारण बनता है। कुछ लोग हमारे बीच फूट डालने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए। हमें एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए और आपसी प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देना चाहिए।


अभिनेता ने सभी को इन त्योहारों की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "देश में कई त्योहारों को एक साथ अपनी-अपनी पद्धति से प्रेम से मनाया जा रहा है, यही हमारी विविधता में एकता है। आप सभी को इन त्योहारों की शुभकामनाएं और बधाई।"


गौरतलब है कि 'गुड़ी पड़वा' महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। यह दिन नई शुरुआत, फसल की कटाई और समृद्धि का प्रतीक है, जिसे घरों के बाहर 'गुड़ी' (विजय ध्वज) फहराकर और विशेष पकवानों के साथ मनाया जाता है।


'उगादी' मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में मनाया जाने वाला हिंदू नव वर्ष है। मान्यता है कि इस दिन ब्रह्मा ने ब्रह्मांड की रचना की थी, इसलिए इसे नई शुरुआत का पर्व माना जाता है।


चेटीचंद सिंधी नववर्ष का पर्व है, जो भगवान झूलेलाल (वरुण देव का अवतार) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। उन्हें सिंधी लोग अपना संरक्षक संत और जल देवता मानते हैं।


चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ दिनों तक पूजा की जाती है। इस दौरान ईद का त्योहार भी पड़ रहा है। भारत में ऐसे कई मौके आते हैं, जब विभिन्न समुदाय एक साथ खुशियां मनाते हैं।


OTT