Movie prime

क्या आपने देखा मेट गाला में भारतीय सितारों का फैशन जलवा? प्रियंका से शाहरुख तक सबका लुक था खास!

इस साल के मेट गाला में भारतीय सितारों ने अपने अनोखे फैशन से सबका ध्यान खींचा। प्रियंका चोपड़ा ने विंटेज स्टाइल में एंट्री की, जबकि शाहरुख खान ने ऑल-ब्लैक लुक अपनाया। ईशा अंबानी ने भी अपने स्टाइल से सबको प्रभावित किया। जानें इन सितारों के लुक के बारे में और कैसे उन्होंने इस ग्लोबल इवेंट में अपनी सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया।
 
क्या आपने देखा मेट गाला में भारतीय सितारों का फैशन जलवा? प्रियंका से शाहरुख तक सबका लुक था खास!

भारतीय सितारों का मेट गाला में जलवा


मुंबई, 28 दिसंबर। हर साल फैशन की दुनिया में नए ट्रेंड उभरते हैं और कुछ पुराने खत्म होते हैं। इस साल भी फैशन के क्षेत्र में कुछ खास देखने को मिला। न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला इस बार पिछले इवेंट्स की तुलना में अधिक विशेष रहा। यह इवेंट हर साल फैशन के नए मानक स्थापित करता है, और इसमें शामिल भारतीय सितारों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया।


प्रियंका चोपड़ा ने इस बार मेट गाला में अपनी पांचवीं एंट्री की। हर बार की तरह, उन्होंने इस बार भी एक अनोखा और अलग लुक अपनाया। प्रियंका ने विंटेज स्टाइल में थाई-हाई स्लिट स्कर्ट और पावर शोल्डर वाला ब्लेजर पहना। इस कॉम्बिनेशन ने उनके लुक को क्लासिक बना दिया। स्कर्ट और ब्लेजर पर बने पोल्का डॉट्स ने उनके लुक को एक रेट्रो टच भी दिया।


प्रियंका ने अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए एक बड़ी हैट और काले रंग के ग्लव्स पहने। यह आउटफिट देखने में साधारण था, लेकिन बेहद आकर्षक लग रहा था।


उनका लुक बुल्गारी मैग्नस एमराल्ड नेकलेस के साथ पूरा हुआ, जिसमें 241.06 कैरेट का हरा पन्ना था। यह नेकलेस उनके लुक को एक रॉयल फील दे रहा था।


शाहरुख खान का मेट गाला में आना एक महत्वपूर्ण क्षण था। वह पहले भारतीय पुरुष अभिनेता हैं, जिन्होंने इस ग्लोबल फैशन इवेंट में भाग लिया। उनके लुक ने सभी का ध्यान खींचा। शाहरुख ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना, जो साधारण होते हुए भी स्टाइलिश था।


उन्होंने अपने ब्लैक सूट के साथ गोल्ड जूलरी पहनी, जिसमें कई चेन और अंगूठियां शामिल थीं। उनका 'के' लेटर वाला नेकपीस, जो उनके सरनेम 'किंग खान' का प्रतीक था, उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था। उन्होंने टाइगर टॉप वाली वॉकिंग स्टिक के साथ वॉक किया, जिससे उन्होंने शाही अंदाज में फैंस का दिल जीता।


ईशा अंबानी ने भी मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर अपने स्टाइल का जलवा बिखेरा। उन्होंने अनामिका खन्ना द्वारा तैयार की गई आउटफिट पहनी, जिसमें रिलायंस के हैंडलूम स्टोर से लाए गए कपड़े का इस्तेमाल किया गया था। उनका लुक ब्लैक बेलबॉटम पैंट और हॉल्टर स्टाइल टॉप के साथ लॉन्ग श्रग में था। उनके नेकलेस ने उनके लुक को और भी शाही बना दिया।


दिलजीत दोसांझ ने भी मेट गाला में शानदार डेब्यू किया। उन्होंने महाराजा-इंस्पायर्ड लुक अपनाया, जिसमें आइवरी और गोल्ड कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट शामिल था। उनके कुर्ते पर खूबसूरत कढ़ाई थी, और उन्होंने मैचिंग पगड़ी पहनी थी। उनके लुक को डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने तैयार किया था, जो बेहद रॉयल और स्टाइलिश था।


--समाचार स्रोत


पीके/एबीएम



OTT