Movie prime

काजोल ने बेटे युग के 16वें जन्मदिन पर साझा किया भावुक संदेश, जानें क्या कहा!

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपने बेटे युग देवगन के 16वें जन्मदिन पर एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने युग के बड़े होने की गति और उनके भविष्य के प्रति अपनी आशाएं व्यक्त की। काजोल ने लिखा कि युग अब लंबे और मजबूत हो गए हैं, लेकिन उनके लिए वह हमेशा वही छोटा बच्चा रहेंगे। जानें काजोल ने अपने बेटे के लिए क्या उम्मीदें और चिंताएं व्यक्त की हैं।
 

युग देवगन का 16वां जन्मदिन


मुंबई, 13 सितंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल और उनके पति अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने रविवार को अपने 16वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस विशेष अवसर पर काजोल ने एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने युग के बड़े होने की गति और उनके भविष्य के प्रति अपनी आशाएं व्यक्त की।


काजोल ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनका बेटा अब 16 साल का हो गया है। उन्होंने कहा कि भले ही युग अब लंबे और मजबूत हो गए हैं, लेकिन उनके लिए वह हमेशा वही छोटा बच्चा रहेंगे।


उन्होंने लिखा, “यह विश्वास करना मुश्किल है कि हम इस पड़ाव पर पहुंच गए हैं। जब भी मैं तुम्हें देखती हूं, मुझे आज भी तुममें वही छोटा बच्चा नजर आता है। तुम अब बड़े हो गए हो, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा वही रहोगे।”


काजोल ने युग के लिए अपनी उम्मीदें और चिंताएं भी साझा कीं, क्योंकि वह जीवन के एक नए चरण में कदम रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि युग एक अच्छे इंसान बनें, जो जीवन की चुनौतियों का सामना साहस, शालीनता और दयालुता के साथ करें।


https://www.instagram.com/p/DdNf_lwCilL/?hl=en


काजोल ने आगे लिखा, “मैं तुम्हारे लिए कई शुभकामनाएं भेजती हूं। मुझे कुछ डर हैं, लेकिन ज्यादातर उम्मीदें हैं कि तुम एक अच्छे इंसान बनोगे। ऐसा इंसान जो हर चुनौती का सामना साहस और दयालुता के साथ करे।”


उन्होंने इस भावुक संदेश को समाप्त करते हुए युग को प्रोत्साहित किया कि वह निडर होकर जीवन जिएं और हर अवसर का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने लिखा, “ऊंची उड़ान भरो और खुलकर जियो मेरे प्यारे। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं जितना तुम कभी जान भी नहीं पाओगे,” और साथ में बर्थडे बॉय और लव यू सो मच जैसे हैशटैग भी जोड़े। काजोल ने युग की एक प्यारी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह उन्हें प्यार से किस कर रही हैं।


यह भी उल्लेखनीय है कि काजोल और अजय देवगन ने 1999 में विवाह किया था और उनके दो बच्चे हैं – बेटी न्यासा और बेटा युग, जो 2010 में पैदा हुए थे।


OTT